Search

 
 
 

जमशेदपुर : जादूगोड़ा में घर में घुसकर युवती से दुष्कर्म का प्रयास, गिरफ्तार

 
Jamshedpur (Rohit Kumar) : पूर्वी सिंहभूम जिले के जादूगोड़ा थाना अंतर्गत हाथीबिंधा निवासी 19 वर्षीय युवती के साथ घर में घुसकर दुष्कर्म का प्रयास करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी 45 वर्षीय योगेंद्र कर्मकार गांव का ही रहने वाला है. इस संबंध में पीड़िता के पिता ने थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है. पिता ने पुलिस को बताया कि 7 जुलाई की सुबह घर में घुसकर योगेंद्र उसकी 19 वर्षीय बेटी के साथ दुष्कर्म का प्रयास कर रहा था. इसी दौरान घर वालों ने उसे देख लिया. हालांकि उस बीच मौका पाकर योगेंद्र वहां से भाग गया. शनिवार रात को वह बस्ती में ही घूम रहा था तभी उसे पकड़ लिया गया. फिलहाल पुलिस आरोपी को जेल भेजने की तैयारी कर रही है. इसे भी पढ़ें : जामताड़ा">https://lagatar.in/jamtara-deadlock-ends-after-12-days-statue-of-siddho-kanhu-and-vinod-bihari-mahato-installed-in-presence-of-police/">जामताड़ा

: 12 दिन बाद गतिरोध खत्म, पुलिस की मौजूदगी में लगी सिद्धो-कान्हू व विनोद बिहारी महतो की प्रतिमा
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही