Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : बिष्टुपुर में वेंडर से लूट का प्रयास, दो गिरफ्तार

Advertisement
Advertisement
Jamshedpur : बिष्टुपुर थाना क्षेत्र के जेनरल ऑफिस गेट के पास से गैस एजेंसी के वेंडर से लूट का प्रयास शनिवार की शाम को दो बदमाशों ने किया. घटना के बाद दोनों बदमाश भाग रहे थे, जिसे बिष्टुपुर पुलिस ने खदेड़कर धर-दबोचा. थाना प्रभारी विष्णु प्रसाद के अनुसार घटना के समय वादी कदमा रामजनम नगर के रहने वाले सुनील कुमार सोना अपनी बाइक से जा रहे थे, तभी दोनों बदमाशों ने जेनरल ऑफिस के पास बाइक से रोककर लूट का प्रयास किया. [caption id="attachment_236851" align="aligncenter" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/02/bistu-2-300x200.jpg"

alt="" width="300" height="200" /> गिरफ्तार सपन गोप.[/caption] इसे भी पढ़ें:जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-police-nabbed-a-youth-with-a-pistol-from-near-sakchi-v2-mall/">जमशेदपुर

:  साकची वी2 मॉल के पास से पुलिस ने पिस्टल के साथ एक युवक को दबोचा

पहले भी आर्म्स एक्ट में जा चुके हैं जेल

गिरफ्तार सुमित मिश्रा सिदगोड़ा थाना क्षेत्र के बारीडीह विद्यापति नगर शाखा रोड मकान संख्या 3 का रहने वाला है और सपन गोप बिरसानगर जोन नंबर 3 गणेश मंदिर के पास का है. इसके पहले भी दोनों आर्म्स एक्ट के मामले में बिरसानगर थाने से जेल जा चुके हैं. पुलिस ने घटना में प्रयुक्त बाइक और एक मोबाइल बरामद किया है. पुलिस का कहना है कि दोनों घटना को अंजाम देने में सफल नहीं हो सके. घटना के संबंध में पुलिस ने कदमा रामजनम नगर के रहने वाले सुनील कुमार सोना के बयान पर एक मामला दर्ज कर दोनों आरोपियों को रविवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. इसे भी पढ़ें:जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-two-arrested-from-kapali-in-mobile-robbery-from-burmines/">जमशेदपुर

: बर्मामाइंस से मोबाइल लूट में कपाली से दो गिरफ्तार
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही