Search

 
 
 

जमशेदपुर : भालूबासा टीओपी के पास दुकान में चोरी का प्रयास

 
Jamshedpur (Rohit Kumar) : सीतारामडेरा थाना अंतर्गत भालूबासा टीओपी के पास स्थित एक जनरल स्टोर में चोरों ने चोरी करने का प्रयास किया. हालांकि सफल ना होने पर चोर मौके से भाग खड़े हुए. इसकी जानकारी दुकान संचालक अमित अग्रवाल को तब हुई जब वे शुक्रवार सुबह दुकान खोलने पहुंचे. उन्होंने पाया कि दुकान का ताला टुटा हुआ है. तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी गई. सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई. पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है. चोरों ने जाते-जाते सीसीटीवी को भी क्षतिग्रस्त कर दिया. जानकारी देते हुए अमित अग्रवाल ने बताया कि वे शुक्रवार सुबह दुकान खोलने पहुंचे तो ताला टूटा पाया. अमित ने बताया कि इसके पूर्व दो बार उनके दुकान में चोरी हो चुकी है. यह तीसरी बार की घटना है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-water-level-of-kharkai-and-subarnarekha-river-rises-district-administration-alert/">जमशेदपुर

: खरकई एवं स्वर्णरेखा नदी का जलस्तर बढ़ा, जिला प्रशासन अलर्ट
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही