Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : रेलवे स्टेशन में ऑटिज्म जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

Jamshedpur (Rohit Kumar) : टाटानगर रेलवे स्टेशन में रेलवे के अधिकारी और पेरेंट्स एसोसिएशन ऑफ मेंटली हैंडीकैप्ड जमशेदपुर (पीएएमएचजे) की ओर से गुरुवार को ऑटिज्म जागरूकता कार्यक्रम आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम में चक्रधरपुर रेल मंडल के कई अधिकारी, रेलवे अस्पताल, रेलवे पुलिस, केन्द्रीय विद्यालय के अधिकारी, पीएएमएचजे के पदाधिकारी, विशेष माता-पिता और विशेष बच्चों ने भाग लिया. कार्यक्रम की शुरूवात में पीएएमएचजे के उपाध्यक्ष डॉ निबेदिता कर ने विभिन्न विभागों के गणमान्य व्यक्तियों का स्वागत किया. पीएएमएचजे के सचिव पी बाबू राव ने संगठन के बारे में संक्षिप्त परिचय दिया. उन्होंने कहा कि पीएएमएचजे जमशेदपुर का एक प्रतिष्ठित गैर सरकारी संगठन है जो पिछले 19 वर्षों से ऑटिस्टिक और मानसिक रूप से मंथर बच्चों के कल्याण और उत्थान के लिए लगातार काम कर रहा है. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-district-mining-department-recovers-revenue-more-than-the-target/">चाईबासा

: जिला खनन विभाग ने लक्ष्य से अधिक की राजस्व की वसूली

किया गया वीडियो प्रदर्शित

विशेष शिक्षिका पुष्पलता ने ऑटिज्म, ऑटिज्म के लक्षण, इसके निदान, विभिन्न प्रकार के उपचार, ऑटिस्टिक बच्चों का पालन पोषण, उनसे कैसे व्यवहार करें, उनकी शिक्षा, भविष्य आदि के बारे में एक संक्षिप्त प्रस्तुति दी. विशेष बच्चों की प्रतिभा और असाधारण क्षमताओं को अंकित करने वाले वीडियो प्रदर्शित किया गया. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही