Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : पूर्वी सिंहभूम जिला प्रशासन और पेरेंट्स एसोसिएशन ऑफ मेंटली हैंडीकैप्ड (पीएएमएचजे) की ओर से मंगलवार को सिदगोड़ा टाउनहॉल में ऑटिज्म जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के तौर पर सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा नेहा संजना खालको एवं विशिष्ट अतिथि जिला समाज जनसंपर्क पदाधिकारी रोहित कुमार, साइकियाट्रिक डॉ दीपक कुमार गिरी, डॉक्टर राजीव लोचन महतो, बाल विकास परियोजना पदाधिकारी दुर्गेश नंदिनी उपस्थित थी. अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया. पीएएमएचजे के सचिव पी बाबू राव ने संगठन के बारे संक्षिप्त परिचय दिया. उन्होंने बताया कि पीएएमएचजे जमशेदपुर का एक प्रतिष्ठित सरकारी संगठन है जो पिछले 19 वर्षों से ऑटिस्टिक और मानसिक रूप से कमजोर व बीमार बच्चों के कल्य और उत्थान के लिए लगातार काम कर रहा है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-blood-donation-camp-organized-in-mnps-112-units-blood-collection/">जमशेदपुर
: एमएनपीएस में रक्तदान शिविर आयोजित, 112 यूनिट रक्त संग्रह
: एमएनपीएस में रक्तदान शिविर आयोजित, 112 यूनिट रक्त संग्रह
Leave a Comment