Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : सड़क किनारे खड़े साइकिल सवार को ऑटो ने मारी टक्कर

Jamshedpur (Rohit Kumar) : सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर थाना अंतर्गत आरआईटी मोड़ के पास शुक्रवार सुबह सड़क किनारे खड़े एक साइकिल सवार को ऑटो ने टक्कर मार दी. इस घटना में साइकिल सवार माझी टोला निवासी धनंजय सिंह घायल हो गया. घटना के बाद ऑटो चालक भागने की फिराक में था पर स्थानीय लोगों ने उसे पकड़ लिया. घायल धनंजय को स्थानीय लोगों ने तत्काल इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसका इलाज चल रहा है. घटना के संबंध में घायल के भाई राज ने बताया कि धनंजय कृष्णापुर स्थित राधाकृष्णा कंपनी में काम करता है. वह नाइट शिफ्ट कर वापस अपने घर लौट रहा था. आरआईटी मोड़ के पास वह सड़क किनारे खड़ा होकर सड़क पार करने वाला था इसी दौरान ऑटो ने उसे टक्कर मार दी.

इसे भी पढ़ेंजमुआ">https://lagatar.in/jamua-financial-inclusion-empowerment-camp-organized-at-pobi-panchayat-secretariat/">जमुआ

: पोबी पंचायत सचिवालय में किया गया वित्तीय समावेशन सशक्तीकरण शिविर का आयोजन

[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही