Search

 
 
 

जमशेदपुर : सड़क किनारे खड़ी हाइवा से जा टकराई ऑटो, चालक समेत पांच घायल

 
Jamshedpur (Rohit kumar) : जमशेदपुर में इन दिनों सड़क किनारे खड़े वाहन काल साबित हो रहे हैं. आए दिन सड़क किनारे खड़े वाहनों से टकराकर लोगों की मौत हो रही है. ताजा मामला बर्मामाइंस का है जहां सड़क किनारे खड़े हाइवा से टकराकर ऑटो चालक समेत पांच लोग घायल हो गए. घटना के बाद गंभीर रूप से घायल चालक प्रमोद तिवारी और चितरंजन ठाकुर को एमजीएम में भर्ती कराया गया है जबकि मामूली रूप से घायल को स्थानीय अस्पतालों में भर्ती कराया गया है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-the-electricity-department-suffered-a-loss-of-rs-20-lakh-due-to-the-storm/">जमशेदपुर

: आंधी तूफान से बिजली विभाग को हुआ 20 लाख रुपए का नुकसान

जेसीबी से निकाला गया ऑटो

घायल चितरंजन ठाकुर ने बताया कि ऑटो उसकी है जबकि प्रमोद उसकी ऑटो चलाता है. वह ऑटो में तीन और सवारियों को लेकर गोलमुरी की ओर जा रहा था. ट्रैफिक ट्रेनिंग स्कूल के पास सड़क किनारे एक हाइवा के पीछे ऑटो जा घुसी जिसमें सभी घायल हो गए. घटना के बाद ऑटो को जेसीबी की मदद से बाहर निकाला गया. फिलहाल प्रमोद की स्थिति गंभीर बनी हुई है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही