Jamshedpur (Rohit Kumar) : सीतारामडेरा थाना अंतर्गत बल्ले कॉम्पलेक्स के पास बाइक सवार दो बदमाशों ने सोमवार को ऑटो चालक से लूट की घटना को अंजाम दिया. हालांकि विरोध करने पर बदमाश अपनी बाइक घटनास्थल पर ही छोड़कर फरार हो गए. इधर, सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और बाइक को जब्त कर थाना ले जाने लगी पर स्थानीय लोगों ने पुलिस को बाइक ले जाने से रोक दिया. लोगों का कहना था कि बदमाश की बाइक बेचकर ही लूटे हुए रुपये वापस आएंगे. बाद में पुलिस ने लोगों को समझाया और बाइक को किसी तरह थाने ले गई. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-teacher-capacity-building-workshop-organized-at-dav-public-school/">जमशेदपुर
: डीएवी पब्लिक स्कूल में शिक्षक क्षमता संवर्धन कार्यशाला आयोजित
: डीएवी पब्लिक स्कूल में शिक्षक क्षमता संवर्धन कार्यशाला आयोजित
Leave a Comment