Search

 
 
 

जमशेदपुर : कथावाचक प्रदीप मिश्रा के कार्यक्रम में जा रही ऑटो पलटी, कई घायल

 
Jamshedpur (Rohit Kumar) : जमशेदपुर से सटे सरायकेला–खरसावां जिले के डोबो में कथावाचक प्रदीप मिश्रा के कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे महिलाओं से भरी ऑटो अनियंत्रित होकर बीच सड़क पर पलट गई. इस घटना के बाद मौके पर अफरा–तफरी का माहौल हो गया. ऑटो पलटने से उसमें सवार 5 वर्षीय बच्ची समेत 7 महिलाएं घायल हो गयी. घटना के बारे में घायलों ने बताया कि सभी गम्हरिया जगन्नाथपुर के रहने वाले हैं. डोबो में आयोजित हो रही प्रदीप मिश्रा के कथा को सुनने के लिए आठ लोग टेंपो में सवार होकर जा रहे थे. इसे भी पढ़ें : ईडी">https://lagatar.in/ed-raids-vendetta-politics-an-attempt-to-divert-attention-from-bengals-demand-for-dues-tmc/">ईडी

के छापे प्रतिशोध की राजनीति, बंगाल की बकाया राशि की मांग से ध्यान भटकाने की कोशिश : टीएमसी
इसी बीच कथा स्थल से कुछ दूरी में एक तेज रफ्तार बाइक सामने अचानक आ गयी. जिसे बचाने में टेंपो नियंत्रित हो गई और पलट गया. घायलों में ज्योति कुमारी, सुनीता देवी, उसकी सास शकुंतला देवी, मंजू, अरूणिता देवी सहित अन्य लोग शामिल हैं. घटना के बाद स्थानीय लोगों के सहयोग से उन्हें एमजीएम अस्पताल लाया गया, जहां सभी का इलाज किया जा रहा है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही