Search

 
 
 

जमशेदपुर : मरीन ड्राइव में पलटा ऑटो, बाल-बाल बचा चालक

 
Jamshedpur (Rohit Kumar) : मरीन ड्राइव इन दिनों सड़क दुर्घटना का केंद्र बनता जा रहा है. आए दिन इस सड़क पर छोटी-मोटी घटनाएं होती रहती है, जिसमें कई लोग घायल भी हो जाते है. शुक्रवार को जल जमाव वाली इस सड़क पर एक माल वाहक ऑटो पलट गया. इस दुर्घटना में चालक बाल-बाल बच गया. हालांकि स्थानीय लोगों की मदद से घायल को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भिजवाया गया. बता दें कि इस सड़क पर दो दिन पूर्व ही एक युवक की ट्रेलर से कुचलकर मौत हो गई थी. सड़क पर अनेकों गड्ढे बनें हुए हैं, जिनमें बारिश का पानी जमा हो जाता है. ऐसे में वाहन चालकों को जान जोखिम में डालकर उक्त रास्ते से गुजरना पड़ता है. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-eight-professors-of-nit-jamshedpur-included-among-the-worlds-top-scientists/">आदित्यपुर

: दुनिया के शीर्ष वैज्ञानिकों में एनआईटी जमशेदपुर के आठ प्रोफेसर शामिल

समस्या के समाधान की मांग

सोनारी निवासी अभिजीत दत्त ने बताया कि जब से मरीन ड्राइव रोड पर दीवार खड़ी की गई है. सड़क पर जमने वाले बारिश के पानी की निकासी बंद हो गई है. वहीं भारी वाहनों की पार्किंग भी बड़ी समस्या है. जिम्मेदार चुप्पी साध हुए हैं. उन्होंने कहा कि समस्या आम जनता के सहयोग से ही दूर हो सकता है. इसके लिए जनता को अपनी बात पहुंचाने के लिए उचित प्लेटफार्म मिलना चाहिए तभी एक-एक समस्या दूर होगी और अपना शहर आदर्श शहर बनेगा. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही