Jamshedpur : दक्षिण पूर्व रेलवे मेंस कांग्रेस का एक प्रतिनिधिमंडल चक्रधरपुर मंडल अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ एसके मिश्रा से मंडल संयोजक शशि मिश्रा के नेतृत्व में मिला. मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ एसके मिश्रा ने बताया कि चक्रधरपुर मंडल के अंतर्गत पड़ने वाले सभी रेफरल अस्पतालों में सेंट्रल गवर्नमेंट हेल्थ स्कीम के तहत मात्र ₹135 का भुगतान करने पर सभी रेलकर्मी और उनके परिजन ओपीडी में विशेषज्ञ डॉक्टरों की सेवा ले सकते हैं. साथ ही जमशेदपुर ब्रह्मानंद अस्पताल स्थित पूर्णिमा नेत्रालय और कलिंगा हॉस्पिटल भुवनेश्वर के साथ चक्रधरपुर मंडल का जो अनुबंध अंतिम चरणों में है और आने वाले सप्ताह 10 दिन के अंदर इन दोनों अस्पतालों में रेलकर्मी और उनके परिजन रेफरल के माध्यम से अपना इलाज करा सकते हैं.
इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-driver-dies-due-to-truck-rollover/">जमशेदपुर
: ट्रक लुढ़कने से चालक की दबने से मौत उम्मीद कार्ड से भी रेल कर्मचारी ले सकते हैं परामर्श
चक्रधरपुर मंडल की चिकित्सा व्यवस्था डॉक्टर एसके मिश्रा के नेतृत्व में काफी शानदार प्रदर्शन कर रहा है और रेलकर्मियों को मिलने वाली सभी सुविधाओं पर मेंस कांग्रेस भी अपना हर संभव प्रयास कर रहा है. उम्मीद कार्ड लेकर आप किसी भी अनुबंध वाले अस्पताल में किसी भी विशेषज्ञ डॉक्टर से परामर्श ले सकते हैं. वह भी सेंट्रल गवर्नमेंट हेल्थ स्कीम के तहत कम खर्च में कर्मचारियों का बेहतर से बेहतर विशेषज्ञ डॉक्टरों की सेवा मिलेगी. प्रतिनिधिमंडल में मुख्य रूप से केंद्रीय ऑफिस बियरर आरके मिश्रा, वरुण चक्रवर्ती शामिल थे.
इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-scooty-burnt-to-ashes-at-rit-turn/">आदित्यपुर
: आरआईटी मोड़ पर धू-धू कर जली स्कूटी [wpse_comments_template]
Leave a Comment