Search

 
 
 

जमशेदपुर : वर्ल्ड मास्टर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में झारखंड का प्रतिनिधित्व करेंगे अवतार

 
Jamshedpur (Sunil Pandey) : फिनलैंड के टेंपेर शहर में आयोजित होने वाले 24वें वर्ल्ड मास्टर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में झारखंड का प्रतिनिधित्व जमशेदपुर के अवतार सिंह करेंगे. प्रतियोगिता 29 जून से 10 जुलाई 2022 तक होगी. अवतार सिंह ने इसी वर्ष चेन्नई में आयोजित 42वें राष्ट्रीय मास्टर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में 70 प्लस एज ग्रुप में जैवलिन थ्रो स्पर्धा में बेहतर प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीता था. उक्त स्पर्धा में बेहतर प्रदर्शन के कारण ही उन्होंने वर्ल्ड मास्टर एथलेटिक्स चैंपियनशिप के लिए क्वालीफाई किया. इसे भी पढ़ें : अगले">https://lagatar.in/there-will-be-heavy-rain-in-these-states-for-the-next-5-days-alert-issued-regarding-bihar-jharkhand/">अगले

5 दिनों तक इन राज्‍यों में होगी भारी बारिश, बिहार-झारखंड को लेकर भी अलर्ट जारी

अवतार सिंह को किया गया सम्मानित

अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए क्वालीफाई करने वाले अवतार सिंह को मास्टर एथलेटिक्स एसोसिएशन ऑफ झारखंड के आजीवन अध्यक्ष सह पटना साहिब गुरुद्वारा के महासचिव इंद्रजीत सिंह शॉल ओढ़ाकर और गुलदस्ता देकर अभिनंदन किया और जीत की शुभकामनाएं दीं. मौके पर मास्टर एथलेटिक्स एसोसिएशन ऑफ झारखंड के चेयरमैन सह अंतरराष्ट्रीय पोल वॉल्टर गुरदेव सिंह, एसोसिएशन के राज्य सचिव एस के तोमर, एलएम महंथा आदि मौजूद थे. इसे भी पढ़ें : चाईबासा:">https://lagatar.in/chaibasa-raju-thakur-became-the-deputy-head-of-nimdih-panchayat/">चाईबासा:

राजू ठाकुर बने नीमडीह पंचायत के उपमुखिया

दिव्यांग एन साई कृष्ण सम्मानित

अंतरराष्ट्रीय एथलीट अवतार सिंह द्वारा प्रशिक्षित जीविका (संस्था) के दिव्यांग खिलाड़ी एन साई कृष्णा को वर्ल्ड समर गेम्स में 200 मीटर की दौड़ में सिल्वर और 100 मीटर की दौड़ में ब्रॉन्ज मेडल जीतने के लिए सम्मानित किया गया. उक्त प्रतियोगिता का आयोजन इसी वर्ष अबू धाबी में संपन्न हुआ था. इन साई कृष्णा को अंग वस्त्र और गुलदस्ता देकर उनका उत्साहवर्धन किया गया. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही