Jamshedpur : अंतरराष्ट्रीय सायक्लिस्ट अवतार सिंह को आज सांझी आवाज संस्था की ओर से पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी ने सम्मानित किया. पूर्व विधायक सह भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी ने अवतार सिंह के सोनारी स्थित निवास स्थान पर जाकर उन्हें पुष्प गुच्छ एवं अंगवस्त्र प्रदान किया तथा इस उपलब्धि के लिए बधाई दी. जानकारी हो कि अवतार सिंह ने एक मई को चेन्नई के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में संपन्न 42 वें राष्ट्रीय मास्टर्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप में जैवलिन थ्रो (भाला फेंक) में स्वर्ण पदक जीता था. मौके पर कुणाल षाड़गी ने कहा कि अवतार सिंह द्वारा स्वर्ण पदक जितना सिर्फ जमशेदपुर ही नहीं, पूरे देश के लिये गर्व की बात है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-workshop-on-yoga-and-alternative-medicine-organized-in-womens-college/">जमशेदपुर
: वीमेंस कॉलेज में योग एवं वैकल्पिक चिकित्सा पर कार्यशाला का आयोजन
: वीमेंस कॉलेज में योग एवं वैकल्पिक चिकित्सा पर कार्यशाला का आयोजन
Leave a Comment