Search

 
 
 

जमशेदपुर : बारीडीह में दिव्यांगों के लिए जागरूकता शिविर का हुआ आयोजन

 
Jamshedpur (Sunil Pandey) : जिला विधिक सेवा प्राधिकार की ओर से रविवार को बारीडीह कन्यूनिटी सेंटर में दिव्यांग जनों के लिए कानून में प्रावधान एवं कल्याणकारी योजनाओं को लेकर जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में मुख्य अतिथि सिविल कोर्ट के प्रथम श्रेणी के न्यायिक दंडाधिकारी श्रीप्रिया एवं नुमान खान मौजूद थे. उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए दोनों न्यायिक पदाधिकारियों ने दिव्यांगजनों के लिए कानून में वर्णित प्रावधानों के अलावे सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से उन्हें अवगत कराया. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-social-organization-arpan-helped-flood-victims/">जमशेदपुर

: सामाजिक संस्था अर्पण ने बाढ़ पीड़ितों की मदद की

दिव्यांगों को कानून में है सहुलियत

न्यायिक पदाधिकारियों ने बताया कि दिव्यांगजनों के लिए नौकरियों में आरक्षण के साथ-साथ जीवन यापन के लिए सरकार की ओर से सामाजिक सुरक्षा पेंशन प्रदान की जाती है. दोनों ने उपस्थित लोगों से जागरूक होकर योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की. मौके पर पीएलभी संजय कुमार तिवारी,पीएलभी संजय कुमार तिवारी, जयंत कुमार, सुनीता कुमारी समेत काफी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद थे. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-radhe-krishna-dance-festival-organized-at-international-dance-academy/">जमशेदपुर

: इंटरनेशनल डांस एकेडमी में राधे-कृष्ण डांस महोत्सव का हुआ आयोजन
  [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही