Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : विश्व माहवारी स्वच्छता दिवस पर चलाया गया जागरुकता अभियान

Advertisement
Advertisement
Jamshedpur : 28 मई विश्व माहवारी स्वच्छता दिवस के मौके पर शनिवार को जिले भर में किशोरियों और महिलाओं के बीच माहवारी स्वच्छता को बढ़ावा देने के लिए जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. जिला स्वास्थ्य विभाग और विभिन्न स्वयं सहायता समूह के संयुक्त प्रयास से सरकारी आवासीय विद्यालयों, ग्राम स्तर पर जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने गांधी कुष्ठ आश्रम बाराद्वारी, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों आदि में जागरुकता अभियान चलाया. इस अवसर पर इनरव्हील क्लब जमशेदपुर की प्रेसिडेंट विनीता शाह ने बताया कि माहवारी एक प्राकृतिक जैविक प्रक्रिया है, जिसको लेकर जागरुकता के अभाव में कई मिथक और गलत धारणायें हैं. महिलाएं माहवारी स्वच्छता पर खुलकर बात करने में संकोच करती हैं. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-aidso-launched-a-signature-campaign-against-the-new-education-policy-2020/">जमशेदपुर

: नई शिक्षा नीति 2020 के खिलाफ एआईडीएसओ ने चलाया हस्ताक्षर अभियान
प्रत्येक वर्ष ‘वर्ल्ड मेन्सट्रुअल हाइजीन डे’ इसी को ध्यान में रखते हुए मनाया जाता है. महिलाओं को माहवारी के प्रति जागरूक करने की कोशिश की जाती है. जागरुकता अभियान के दौरान महिलाओ को बताया जाता है कि माहवारी के दिनों में साफ-सफाई ना रखने से क्या-क्या शारीरिक समस्याएं हो सकती हैं. उन्होंने बताया कि इस दिवस को मनाने का उद्देश्य युवा लड़कियों खासकर स्कूली छात्राओं को माहवारी के दौरान स्वच्छता संबंधी जरूरी जानकारी प्रदान करना है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही