Search

 
 
 

जमशेदपुर : वीमेंस यूनिवर्सिटी में जुस्को के सहयोग से चला स्वच्छता सर्वेक्षण पर जागरूकता अभियान

 
Jamshedpur (Anand Mishra) : जमशेदपुर वीमेंस यूनिवर्सिटी की कुलपति प्रो (डॉ) अंजिला गुप्ता के मार्गदर्शन में यूनीवर्सिटी प्रांगण में स्वच्छता सर्वेक्षण के लिए जागरूकता अभियान चलाया गया. जिसमें टाटा स्टील यूटिलिटीज एंड इंफ्रास्ट्रक्चर सर्विसेज लिमिटेड की टीम ने जमशेदपुर वीमेंस यूनीवर्सिटी परिसर का दौरा किया. विभिन्न विभाग के छात्राओं के साथ बातचीत की, जहां उन्होंने "स्वच्छ ऐप" के माध्यम से अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-in-the-film-exhibition-of-journalism-and-communication-department-of-womens-university-girl-students-introduced-their-talent/">जमशेदपुर

: वीमेंस यूनिवर्सिटी के पत्रकारिता और संचार विभाग की फिल्म प्रदर्शनी में छात्राओं ने दिया प्रतिभा का परिचय
अभियान का उद्देश्य शहर को स्वच्छ बनाना और यहां के नागरिकों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करना है. इस कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के अधिष्ठाता छात्र कल्याण डॉ किश्वर आरा, विकास पदाधिकारी डॉ सलोमी कुजूर के अलावा प्राध्यापिका डॉ श्वेता प्रसाद, डॉ केया बनर्जी, प्राध्यापक रितेश कुमार और सहायक कर्मचारी निधि कुमारी, चैतन्य, छात्राएं एवं कर्मचारी उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही