Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर: साइबर अपराध से लोगों को बचाने के लिये शुरू किया गया जागरूकता अभियान

Advertisement
Advertisement
Jamshedpur : शहर में बढ़ते साइबर अपराध की घटनाओं को ध्यान में रखते हुये बिष्टुपुर साइबर थाने की ओर से लोगों को जागरुक करने के लिये चार दिवसीय कार्यक्रम मंगलवार को शुरू किया गया है. मंगलवार की सुबह एसएसपी ऑफिस से साइबर जागरूकता वाहन को रवाना किया गया. इसी तरह से शहर के साकची गोलचक्कर, राम मंदिर सोनारी और पीएम मॉल के पास लोगों को जागरूक भी किया जा रहा है. जागरूकता वाहन को पहले दिन कदमा, सोनारी, बिष्टुपुर, मानगो, आजादनगर, उलीडीह, एमजीएम थाना क्षेत्रों में लोगों को जागरुक करते हुये देखा गया. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-passenger-dies-in-howrah-hatia-express-train-standing-at-station-for-two-hours/">जमशेदपुर

: हावड़ा-हटिया एक्सप्रेस से शव बरामद, दो घंटे स्टेशन पर खड़ी रही ट्रेन

कल जागरूकता रैली

15 जून को साइबर जागरूकता रैली सुबह 6.30 बजे निकालने का निर्णय लिया गया है. इस रैली को जुबली पार्क गेट नंबर 3 से बंगाल क्लब, साकची गोलचक्कर, बारी मैदान, गरम नाला होते हुये रिगल गोलचक्कर तक जायेगी और फिर समापन होगा. 15 जून को जागरूकता वाहन साकची, सीतारामडेरा, सिदगोड़ा, जुगसलाई, बागबेड़ा, परसुडीह आदि क्षेत्र के लोगों को जागरुक करगे.

16 जून को वाद-विवाद व कविता पाठ प्रतियोगिता

लोगों को जागरुक करने के क्रम में 16 जून को वाद-विवाद और कविता पाठ प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा. इसका आयोजन बिष्टुपुर के मल्टीपर्पस हॉल थाना कैंपस में ही किया जायेगा. 16 जून को जागरूकता वाहन टेल्को, बिरसानगर, गोलमुरी, बर्मामाइंस, घाटशिला आदि क्षेत्रों में घुमेगी. इसी तरह से 17 जून को पटमदा और मुसाबनी में लोगों को जागरूक करेगी. अंत में 17 जून को समापन के दिन मल्टीपर्पस हॉल में पुरस्कार वितरण का भी आयोजन किया जायेगा. इसे भी पढ़ें : तांतनगर">https://lagatar.in/tantnagar-manjharis-youth-commits-suicide-by-hanging-in-love-affair/">तांतनगर

: मंझारी के युवक ने प्रेम प्रसंग में फांसी लगाकर की आत्महत्या
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही