Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : केजीबीवी सुंदरनगर में कुष्ठ रोग पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : राष्ट्रीय कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम अंतर्गत सोमवार को कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय सुंदरनगर में कुष्ठ रोग संबंधित जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस अवसर पर जिला कुष्ठ परामर्शी डॉ. राजीव लोचन महतो ने कहा कि सभी को मिल कर कुष्ठ उन्मूलन के लिए प्रयास करना चाहिए. कुष्ठ रोग का सही समय पर इलाज कराने से दिव्यांगता से बचा जा सकता है. उन्होंने बताया कि कुष्ठ रोगियों से भी सामान्य रोगी जैसा व्यवहार करने तथा नियमित रूप से एमडीटी दवा का सेवन करने से यह रोग बिल्कुल ठीक हो सकता है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-inter-state-gang-of-dacoits-busted-nine-arrested-including-chief-kingpin/">जमशेदपुर

: डकैतों के अंतरराज्यीय गिरोह का खुलासा, मुख्य सरगना समेत नौ गिरफ्तार

कुष्ठ रोग का इलाज सभी सरकारी स्वास्थ्य केन्द्रों में नि:शुल्क होता है

महतो ने मौके पर उपस्थित सभी विद्यार्थियों को कुष्ठ रोग के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि कुष्ठ रोग छुने से नहीं फैलता है और न इसका पिछले जन्म के पाप से कोई संबंध है. उन्होंने कुष्ठ रोग के लक्षण, प्रकार तथा इलाज के बारे में बताया. कुष्ठ रोग का इलाज सभी सरकारी स्वास्थ्य केन्द्रों में नि:शुल्क होता है. दवा एवं परामर्श भी नि:शुल्क दिया जाता हैं. डॉ. राजीव ने रिकन्सट्रक्टिव सर्जरी के बारे में बताया. इस सर्जरी के द्वारा कुष्ठ रोगियों के हाथ, पैर तथा आंखों की दिव्यांगता को दूर किया जाता है. इस कार्यक्रम को सफल बनाने में कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की शिक्षिका वन्दना मुर्मू के अलावा सभी शिक्षिकाओं तथा कर्मचारियों का अहम योगदान रहा. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही