Search

 
 
 

जमशेदपुर : मानगो में आयुष्मान पखवाड़ा के तहत निकाली गई जागरूकता रैली

 
Jamshedpur ( Sunil Pandey) : आयुष्मान भारत योजना के सफल क्रियान्वयन को लेकर जिले में आयुष्मान पखवाड़ा मनाया जा रहा. पखवाड़ा के प्रति जागरूकता के लिए बुधवार को मानगो नगर निगम क्षेत्र में जागरूकता रैली का आयोजन किया गया. उक्त रैली शहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, मानगो से खुदी राम बोस चौक तक गई. इस दौरान लोगों को आयुष्मान भारत योजना के उद्देश्यों से अवगत कराया गया. खासकर गरीब, निम्न आय वर्ग के लोग और आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को 5 लाख रूपए तक की राशि की नि:शुल्क चिकित्सा सुविधा आयुष्मान के तहत प्रदान की जाती है. आयुष्मान कार्ड का ई केवाईसी सहिया के माध्यम से 21 जुलाई से 4 अगस्त तक घर घर जाकर किया जा रहा है. उक्त मौके पर डीपीएम स्वास्थ्य विभाग विनय कुमार, शहरी प्लानिंग मैनेजर मनीष कुमार, लोक स्वास्थ्य प्रबन्धक सुमन कुमार मंडल, टीबीएचवी नागेन्द्र कुमार एवं मानगो क्षेत्र की सभी सहिया उपस्थित रहीं. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-on-kargil-victory-day-congressmen-took-out-a-padyatra-and-paid-homage-to-the-martyrs/">जमशेदपुर

 : कारगिल विजय दिवस पर कांग्रेसियों ने पदयात्रा निकाल शहीदों को किया नमन
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही