Search

 
 
 

जमशेदपुर : विश्व जनसंख्या दिवस पर मानगो में निकाली गई जागरुकता रैली

 
Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : विश्व जनसंख्या दिवस पर मानगो में शहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र एवं पीएसआई इंडिया के प्रयास से सोमवार को जागरूकता रैली निकाली गई. रैली यूसीएचसी मानगो से खुदी राम बोस चौक तक निकाली गई.इस रैली में मानगो क्षेत्र की सहियाओं ने भाग लिया. वहीं डॉ. स्मिता द्वारा मानगो स्वास्थ्य केंद्र में परिवार नियोजन काउंटर सह काउंसलिंग काउंटर का उद्घाटन किया गया. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-a-group-of-18-people-left-for-the-darshan-of-shri-hemkund-sahib/">चाईबासा

: श्री हेमकुंड साहिब के दर्शन के लिये 18 लोगों का जत्था हुआ रवाना
इस अवसर पर केंद्र के लोक स्वास्थ्य प्रबंधक सुमन कुमार मंडल ने बताया कि परिवार नियोजन पखवाड़े के तहत स्थाई और अस्थाई परिवार नियोजन अपनाने हेतु लोगों में जागरूक किया जा रहा है. इसके साथ ही परिवार नियोजन के अस्थाई उपाय सभी शहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों, शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों, अटल क्लीनिक में निःशुल्क उपलब्ध कराई जा रही है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही