Search

 
 
 

जमशेदपुर : डायलेसिस के लिए दर-दर भटक रहे आयुष्मान कार्डधारी मरीज

 

 भुगतान नहीं होने के कारण इलाज से इनकार कर रहे संचालक

Jamshedpur : शहर समेत आसपास के क्षेत्रों में रहनेवाले आयुष्मान कार्ड धारी गुर्दे के मरीजों को डायलेसिस के लिए दर-दर भटकना पड़ रहा है. शहर स्थित लगभग सभी डायलेसिस सेंटरों में आयुष्मान योजना के तहत डायलेसिस की सुविधा बंद कर दी गयी है. इससे डायलेसिस कराने वाले मरीजों समक्ष गंभीर समस्या का सामना करना पड़ रहा है. आर्थिक रूप से कमजोर एवं मध्यम वर्गीय परिवारों से ताल्लुक रखने वाले मरीजों की तो जान पर बन आयी है. वजह यह है कि पैसे के अभाव में मरीजों कों इलाज की चिंता सता रही है.

सुविधा नहीं मिल पा रही

मरीज व उनके परिजन बताते हैं कि आयुष्मान कार्ड की सहायता से पहले जहां डायलेसिस कराते थे, वहां उन्हें अब यह सुविधा नहीं मिल पा रही है. डायलेसिस सेंटर के संचालकों द्वारा पिछले छह महीने से सरकार की ओर से भुगतान नहीं किये जाने का हवाला देते हुए डायलेसिस करने से इनकार किया जा रहा है. इसे लेकर शुक्रवार कों बड़ी संख्या में मरीजों व उनके परिजन इस समस्या को लेकर जिला समाहरणालय पहुंचे. यहां उन्होंने उपायुक्त से इस समस्या का समाधान करने की गुहार लगाई है.

मरीजों व उनके परिजनों के समक्ष विकट समस्या

बताया गया  कि डायलेसिस सेंटरों को राशि का भुगतान नहीं होने के कारण ही यह सेवा अब धीरे धीरे बंद की जा रही है. इस तरह मरीजों व उनके परिजनों के समक्ष विकट समस्या उत्पन्न गयी है. मरीजों व उनके परिजनों ने इस संबंध में उपायुक्त को एक मांग पत्र भी सौंपा है. साथ ही जल्द से जल्द इस समस्या का समाधान करने की गुहार लगायी है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही