Search

 
 
 

जमशेदपुर : जिले के सबर एवं अन्य आदिम जनजातियों के छुटे हुए लाभुकों का जल्द बनेगा आयुष्मान कार्ड

 
Jamshedpur (Sunil Pandey) : पूर्वी सिंहभूम जिले में निवास करने वाले सबर एवं अन्य आदिम जनजाति के लोगों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करायी जाएगी. इसके लिए जल्द छुटे हुए लाभुकों का आयुष्मान कार्ड बनाया जाएगा. उपायुक्त विजया जाधव सभी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी को सबर एवं अन्य आदिम जनजाति समुदायों के लोगों का शत प्रतिशत आयुष्मान कार्ड बनाने का निर्देश दिया. जिले में लगभग 5100 की संख्या में सबर एवं आदिम जनजाति लोग रहते हैं. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-election-of-jharkhand-regional-marwari-conference-on-31st-marwari-divided-into-two-factions/">जमशेदपुर

: झारखंड प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन का चुनाव 31 को, दो गुटों में बंटे मारवाड़ी

अच्छे अस्पतालों में हो सकेगा ईलाज

इनमें कुछ का ही आयुष्मान कार्ड बना हुआ है. जिसके कारण बीमार पड़ने पर उनकी बेहतर चिकित्सा नहीं हो पाती है. गंभीर बिमारियों से ग्रसित होने पर इनकी मृत्युदर काफी अधिक है. गरीबी के कारण शहर के बड़े अस्पतालों में इलाज कराना इन्हें संभव नहीं है. इस परिस्थिति में इन्हें आयुष्मान भारत योजना से जोड़ना अत्यंत आवश्यक है. योजना से जुड़ जाने पर इनका शहर में स्थिति सुपर स्पेशियलिटी अस्पतालों में बेहतर चिकित्सा हो सकेगी. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-in-the-case-of-indecent-remarks-on-the-president-bjp-demonstrated-at-the-dc-office/">जमशेदपुर

: राष्ट्रपति पर अशोभनीय टिप्पणी के मामले में भाजपा ने डीसी ऑफिस पर किया प्रदर्शन

छुटे हुए लाभुकों का जल्द बनेगा आधार कार्ड

जिले में रहने वाले सबर एवं अन्य आदिम जनजाति के लोगों का शत प्रतिशत राशन कार्ड बना है. लेकिन कुछ ऐसे लोग हैं जिनका आधार कार्ड नहीं है. आयुष्मान कार्ड बनवाने में आधार कार्ड की अनिवार्यता है. इसलिए उपायुक्त ने आधार कार्ड बनवाते हुए सिविल सर्जन, सभी एमओ, प्रखण्ड आपूर्ति पदाधिकारी को निर्देश दिया कि वे अपने स्तर पर प्रखण्ड विकास पदाधिकारी से समन्वय स्थापित करते हुए एवं जिला आपूर्ति पदाधिकारी से संपर्क करते हुए शत-प्रतिशत आयुष्मान कार्ड बनवाना सुनिश्चित करेंगे. आयुष्मान भारत योजना के जिला समन्यक, डीपीएम, एनआरएचएम, स्वास्थ्य विभाग को इस संबंध में दैनिक प्रतिवेदन देने के लिए कहा गया. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-ndrf-will-search-for-kadmas-ananya-rescue-team-will-reach-the-city-on-29th-from-patna372222-2/">जमशेदपुर

: एनडीआरएफ करेगी कदमा की अनन्या की खोज, पटना से 29 को शहर पहुंचेगा बचाव दल
  [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही