Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : बर्मामाइंस फायरिंग मामले में फरार चल रहा आजाद भुईयां गिरफ्तार

Jamshedpur (Rohit Kumar) : बर्मामाइंस थाना क्षेत्र के कैरेज कॉलोनी कंटेनर यार्ड के पास 16 जून को हुई फायरिंग मामले में फरार चल रहे आरोपी सीतारामडेरा निवासी आजाद भुईयां उर्फ सोनू को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. इस मामले में पूर्व में पुलिस ने राहुल राय को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था. घटना के बाद से ही आजाद फरार चल रहा था. बता दें कि बर्मामाइंस थाना क्षेत्र के रघुवर नगर बस्ती के रहने वाले कमल किशोर सुमन पर फायरिंग की गई थी. घटना के समय वे रेलवे की रेक से माल की अनलोडिंग करवा रहे थे. इस बीच ही दो बदमाश बाइक से पहुंचे थे और रंगदारी की मांग की थी. रंगदारी देने से आना-कानी करने पर राहुल ने कमल पर गोली चलायी थी. हालाकि घटना में कमल बाल-बाल बच गए थे. इसे भी पढ़ें : मुसाबनी">https://lagatar.in/musabani-the-block-chief-listened-to-the-problems-of-the-villagers-assured-of-a-quick-solution/">मुसाबनी

: प्रखंड प्रमुख ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनी, जल्द समाधान का दिया आश्वासन
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही