Search

 
 
 

जमशेदपुर : आजाद समाज पार्टी और भीम आर्मी का मुख्यमंत्री आवास घेराव 20 को

 
Jamshedpur (Ratan Singh) : आजाद समाज पार्टी और भीम आर्मी भारत एकता मिशन के द्वारा राजभवन के समक्ष शनिवार को धरना एवं मुख्यमंत्री आवास का घेराव किया जायेगा. इसके लिए तैयारी कर ली गई है. इस संबंध में शुक्रवार को आजाद समाज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष काशिफ रजा ने बताया कि झारखंड में आदिवासी, दलित, पिछड़ों और धार्मिक अल्पसंख्यकों पर अत्याचार और शोषण बढ़ रहा है. प्रदेश में भ्रष्टाचार चरम पर है. इसके खिलाफ में यह आंदोलन किया जा रहा है. उन्होंने बताया कि झारखंड को अलग राज्य का दर्जा दिलाने के लिए झारखंड के कई वीर योद्धाओं ने अपने प्राणों की आहुति दी थी. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-odisha-governor-raghuvar-das-met-intuc-leader-rakeshwar-pandey/">जमशेदपुर

: ओड़िशा के राज्यपाल रघुवर दास से मिले इंटक नेता राकेश्वर पांडेय

झारखंड भर से कार्यकर्ता होंगे शामिल

झारखंड आंदोलनकारी आज अपनी कुर्बानियों का हिसाब मांग रहे हैं. धरती आबा वीर शहीद बिरसा मुंडा के सपने अब तक अधूरे हैं. झारखंड के आदिवासी मूलवासियों की स्थिति दयनीय है. प्रदेश में धार्मिक अल्पसंख्यक सुरक्षित नहीं हैं, उनके खिलाफ नफरत का माहौल लगातार बनाया जा रहा है. इन्ही मुद्दों को और 24 सूत्री मांगों को लेकर शनिवार को आजाद समाज पार्टी और भीम आर्मी भारत एकता मिशन मुख्यमंत्री आवास का घेराव करेगा. जिसमें पूरे झारखंड के 24 जिलों से कार्यकर्ता पहुंच रहे हैं. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही