Search

 
 
 

जमशेदपुर : आजाद समाज पार्टी ने की बोड़ाम में सीएचसी निर्माण की मांग

 
Jamshedpur (Ratan Singh) : बोड़ाम प्रखंड के आंधारझोर में गुरुवार को आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) की एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन हुआ. बैठक में सर्वप्रथम बोड़ाम प्रखंड में संगठन का विस्तार करते हुए सर्वसम्मति से नरसिंह रुहिदास को प्रखंड अध्यक्ष, दुलाल रूहिदास को पार्टी के युवा मोर्चा का प्रखण्ड अध्यक्ष और राजाराम रुहिदास को युवा मोर्चा का प्रखंड उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया. तदोपरांत आजाद समाज पार्टी के प्रदेश महासचिव आकाश मुखी ने बोड़ाम प्रखंड मे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नहीं पर रोष व्यक्त किया. उन्होंने बताया कि इस क्षेत्र की 2011 के जनगणना के अनुसार लगभग सत्तर हजार थी. अब यह आकड़ा काफी बढ़ गया है, लेकिन यहां अबतक सीएचसी का निर्माण नहीं किया जाना बेहद ही दुखद है. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-mp-laid-foundation-stone-of-culvert-and-pcc-path-in-kushmunda/">चाईबासा

: कुशमुंडा में सांसद ने पुलिया व पीसीसी पथ का किया शिलान्यास

यह थे उपस्थित

उन्होंने जल्द ही बोड़ाम में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र स्थापित करने की मांग को लेकर आंदोलन करने की बात कही. इस मौके पर आजाद समाज पार्टी युवा मोर्चा पूर्वी सिंहभूम जिलाध्यक्ष मजहर खान, पार्टी के युवा मोर्चा जिला महासचिव जिब्रान आजाद, मेघनाथ रूहिदास, हेमंता रुहिदास, नरेन रूहिदास, मनोहर रूहिदास, सलील रूहिदास बिनोद रूहिदास आदि मौजूद थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही