Search

 
 
 

जमशेदपुर : घाघीडीह पंचायत में आजाद समाज पार्टी कार्यालय का हुआ उद्घाटन

 
Jamshedpur (Ratan Singh) : आजाद समाज पार्टी ने पूर्वी घाघीडीह पंचायत के हरहरगुट्टू बेड़ाढीपा गांव में प्रखंड स्तरीय कार्यालय का शुभारंभ किया है. रविवार को इसका उद्घाटन पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष काशिफ रजा ने फीता काट कर किया. मौके पर काफी संख्या में पार्टी समर्थक उपस्थित थे. प्रदेश अध्यक्ष काशिफ रजा ने बताया कि आजाद समाज पार्टी एक वैचारिक पार्टी है जो भ्रष्ट्राचार, जातिवाद और धार्मिक कट्टरता के विरूद्ध काम कर रही है. साथ ही समता, स्वतंत्रता, बंधुत्व और न्याय पर आधारित समाज के निर्माण के लिए मेहनत कर रही है. ऐसा समाज तभी बन सकता है जब ईमानदार, कुशल, शिक्षित और स्वाभिमानी युवा राजनीति में आएं और समाज का प्रतिनिधित्व करें. उन्होंने पार्टी के द्वारा आगामी 20 जनवरी को होने वाले मुख्यमंत्री आवास घेराव को कामयाब बनाने की अपील की. प्रदेश अध्यक्ष ने फुटबाल देकर युवाओं को प्रोत्साहित किया और कहा कि युवाओं को खेल कूद में भी बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेना चाहिए.
[caption id="attachment_833117" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/01/BAHUJAN-SAMAJ-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> युवाओं को फुटबॉल प्रदान करते काशिफ रजा[/caption]
इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-i-will-continue-to-serve-the-society-and-needy-people-till-my-last-breath-shailendra-singh/">जमशेदपुर

: अंतिम सांस तक समाज एवं जरूरतमंद लोगों की सेवा करता रहूंगा : शैलेंद्र सिंह

प्रखंड कमेटी युवा मोर्चा का हुआ गठन

[caption id="attachment_833118" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/01/BAHUJAN-SAMAJ-2.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> प्रखंड कमेटी के नए पदाधिकारी[/caption]
इस अवसर पर पार्टी के युवा जिलाध्यक्ष मजहर खान, युवा जिला सचिव अजंगक्या बिरुवा और युवा महासचिव जिब्रन आजाद की मौजूदगी में जमशेदपुर प्रखंड कमेटी युवा मोर्चा का गठन किया गया. इसमें जुगनू लेयांगी को प्रखंड अध्यक्ष, अभि सामड को सचिव, विकास सिंह कुंटिया को महासचिव, बेस देवगम को संगठन सचिव, हैप्पी दास और सरद गागराई को मिडिया प्रभारी बनाया गया. जिला सचिव युवा अजंगक्या बिरुवा ने कहा कि आजाद समाज पार्टी ने सशक्तीकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है. हमें उम्मीद है कि नई कमेटी प्रखंड क्षेत्र बेहतर कार्य करेगी.
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही