Search

 
 
 

जमशेदपुर : आजाद समाज पार्टी ने शहीद शेख भिखारी को दी श्रद्धांजलि

 
Jamshedpur (Ratan Singh) : आजाद समाज पार्टी ने सोमवार को शहादत दिवस पर स्वतंत्रता सेनानी शहीद शेख भिखारी को श्रद्धांजलि दी. साकची स्थित प्रदेश कार्यालय में एक कार्यक्रम आयोजित कर उपस्थित लोगों ने शहीद शेख भिखारी के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया. इस अवसर पर उपस्थित झारखंड प्रदेश अध्यक्ष काशिफ रजा ने बताया कि शेख भिखारी झारखंड की भूमि की वह अजीम शख्सियत है जिन्होंने अपने वतन के लिए अपने प्राणों की आहुति दी थी. उन्होंने आने वाली नस्लों को यह पैगाम दिया था कि यह देश हमारा है और हम अपनी आखरी सांस तक इन देश की अजमत को कम नहीं होने देंगे, चाहे इसके लिए हमें अपनी जान की कुर्बानी ही क्यों ना देनी पड़े. इसे भी पढ़ें : कोल्हान">https://lagatar.in/news-of-kolhan-the-car-which-was-running-away-after-stealing-khassi-and-goat-from-chawalibasa-was-caught-the-thief-absconding/">कोल्हान

की खबरें : चावलीबासा से खस्सी व बकरी चोरी कर भाग रहे कार को पकड़ा, चोर फरार

शेख भिखारी को नहीं मिला सम्मान

उन्होंने कहा कि आजाद समाज पार्टी ने पिछले दिनों पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त से यह मांग की थी कि शेख भिखारी को सम्मान देने के लिए उनकी प्रतिमा पारडीह चौक पर लगाई जाए. पिछले 23 सालों में झारखंड की किसी भी सरकार ने शेख भिखारी को सम्मान नहीं दिया. हमारी मांग है कि झारखंड में शहीद शेख भिखारी के नाम पर हर ब्लॉक स्तर पर अत्याधुनिक शेख भिखारी मंडल अस्पताल बनाए जाए. कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रदेश उपाध्यक्ष तारिणी सेन मांझी, जिला उपाध्यक्ष मंजीत यादव, जिला उपाध्यक्ष मुहम्मद शमीम, कोषाध्यक्ष दिलशाद अख्तर, युवा अध्य्क्ष मजहर खान, युवा महासचिव जिब्रान सिद्दीकी, आफताब पठान, मौलाना अलाउद्दीन, मुहम्मद तौसीफ और कई साथी उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही