Search

 
 
 

जमशेदपुर : महापुरुषों के सपनों का झारखंड बनाएगी आजाद समाज पार्टी : काशिफ रजा

 
Jamshedpur (Ratan Singh) : मुसाबनी के बदिया में रविवार को आजाद समाज पार्टी की सभा आयोजित हुई. इसमें बतौर मुख्य अतिथि पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष काशिफ रजा उपस्थित थे. उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि झारखंड को अलग राज्य का दर्जा दिलाने के लिए और यहां के शोषित वंचित समाज को उनका हक और अधिकार दिलाने के लिए कई आंदोलनकारियों ने अपने प्राणों की आहुति दी थी. परंतु 23 साल गुजरने के बाद भी उनके सपनों का झारखंड नही बन पाया. यहां के दलित आदिवासी, पिछड़े, मुस्लिम, ईसाई आज भी सरकारी सुविधाओं से वंचित हैं. शिक्षा, स्वास्थ, रोजगार, कारोबार, सबका बुरा हाल है.
इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-tribute-paid-to-retired-air-force-officer-at-bistupur-gurudwara/">जमशेदपुर

: बिष्टुपुर गुरुद्वारा में वायु सेना के रिटायर्ड अफसर को दी गई श्रद्धांजलि

बड़ी संख्या में पार्टी से जुड़ रहे युवा

उन्होंने कहा कि आजाद समाज पार्टी झारखंड के माटी पुत्रों के सपनो का झारखंड बनाने के लिए जनता के बीच जाकर उन्हें झारखंड के असल मुद्दों को समझाने का काम कर रही है. जनता के हक और अधिकार की लड़ाई लड़ रही है. बड़ी संख्या में युवा, महिलाएं और आमजन आजाद समाज पार्टी के संघर्ष को सराह रहे है और बड़ी संख्या में पार्टी की सदस्यता ले रहे हैं. कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्वी सिंहभूम जिलाध्यक्ष दुर्योधन महतो, भीम आर्मी के वरिष्ठ प्रदेश महासचिव उत्पल विश्वास, आजाद समाज पार्टी के प्रदेश महासचिव आकाश मुखी, प्रदेश संगठन सचिव नसीम साज, प्रदेश संगठन सचिव नईम खान, युवा महिला नेत्री प्रिय महाली, सरायकेला-खरसावां प्रभारी इम्तियाजुद्दीन, जिला युवा उपाध्यक्ष शेख शकील, सामाजिक कार्यकर्ता मुहम्मद गुलाम और कई अन्य साथी उपस्थित थे.[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही