Search

जमशेदपुर : नाबालिग को रात भर थाने में बैठाए रखी आजादनगर पुलिस

Jamshedpur (Rohit Kumar) : जमशेदपुर के मानगो स्थित परमेश्वर कॉलोनी निवासी नीलम प्रसाद के 17 वर्षीय पुत्र अपूर्व प्रसाद को आजादनगर पुलिस ने रविवार दोपहर से ही थाने में बैठा कर रखा है. इसको लेकर सोमवार को नीलम एसएसपी से शिकायत करने पहुंची. नीलम ने एसएसपी को मामले की लिखित शिकायत की है. नीलम के अनुसार थाना के एक एसआई के साथ उनके पति रजनीश प्रसाद का लेन-देन है. पति शहर से बाहर रहकर काम करते हैं जबकि वह सहारा सिटी के पास परमेश्वर कॉलोनी में अपने बेटे के साथ रहती है. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-enrollment-process-begins-in-inter-of-womens-college-prospectus-fee-rs-200/">चाईबासा

: महिला कॉलेज के इंटर में नामांकन प्रक्रिया शुरू, प्रोस्पेक्टस शुल्क 200 रुपए

पति घर पर नहीं थे तो बेटे को साथ ले गई पुलिस

रविवार दोपहर आजादनगर थाना के पांच की संख्या में पुलिस उनके घर आई थी. इनमें से दो ने वर्दी नहीं पहनी थी जबकि तीन ने वर्दी पहन रखी थी. सभी उनके पति को खोज रहे थे. उन्होंने कहा कि उनके पति घर पर नहीं हैं तो पुलिस उनके नाबालिग बेटे को अपने साथ ले गई. उनका बेटा रविवार दोपहर से ही थाने में है. नीलम ने मामले में उचित कार्रवाई की मांग की है. ज्ञातो हो कि एसएसपी से शिकायत के बाद सोमवार शाम को पुलिस ने अपूर्व को छोड़ दिया. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp