Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : शहर के सभी सात केंद्र पर शांतिपूर्ण व कदाचार मुक्त रही बीएड प्रवेश परीक्षा

Jamshedpur (Anand Mishra) : झारखंड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद की ओर से आयोजित बीएड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा रविवार को संपन्न हुई. परीक्षा के लिए शहर में सात केंद्र बनाये गये थे, जहां परीक्षा शांतिपूर्ण एवं कदाचारमुक्त रही. परीक्षा को लेकर सभी केंद्रों पर जोनल सह स्टैटिक दंडाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गयी थी. साथ ही शांति व्यवस्था के मद्देनजर सभी केंद्रों पर पुलिस पदाधिकारियों और जवानों को प्रतिनियुक्त किया गया था. जिला शिक्षा विभाग से मिली जानकारी के अनुसार सभी केंद्रों पर परीक्षा निर्धारित समय से संचालित हुई. कहीं से किसी तरह की गड़बड़ी की सूचना नहीं है. इसे भी पढ़ें : सचिन">https://lagatar.in/sachin-tendulkar-lodges-fir-in-mumbai-angry-over-use-of-his-name-in-fake-advertisements/">सचिन

तेंदुलकर ने मुंबई में दर्ज कराई FIR, फेक विज्ञापनों में अपने नाम के इस्तेमाल से भड़के सचिन

औसतन सामान्य रहा प्रश्नपत्र

स्थानीय परीक्षार्थी प्रियंका कुमारी और भागलपुर से आये भास्कर ने बताया कि प्रश्नपत्र औसतन सामान्य रहा. मैथ अथवा रीजनिंग किसी भी प्रश्न में अधिक उलझन नहीं हुई. हां, पढ़ कर आनेवाले परीक्षार्थियों के लिए प्रश्नपत्र सामान्य था, जिन्होंने ठीक से तैयारी नहीं की होगी, उनके लिए प्रश्नपत्र कठिन जरूर था.

परीक्षा : एक नजर

  • समय : सुबह 10:00 से दोपरह 12:00 बजे तक
  • परीक्षा केंद्र : 07
  • कुल प्रश्न : 100
  • कुल अंक : 100
  • जिन विषयों से प्रश्न पूछे गये : हिंदी, अंग्रेजी, गणित, रीजनिंग, सामान्य ज्ञान.
  • शहर में कुल परीक्षार्थी : 5643
  • उपस्थित : 4805
  • अनुपस्थित : 838
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही