Jamshedpur (Ratan Singh) : गम्हरिया गुरुद्वारा साहिब में रविवार को बाबा दीप सिंह जी का जन्मदिहाड़ा मनाया गया. सर्वप्रथम सुखमनी साहिब जी के पाठ की समाप्ति हुई. उसके उपरांत भाई छाबरा जी ने कीर्तन और कथा द्वारा संगत को गुरुबानी से जोड़ा. आज के दीवान में मुख्य रूप से झारखंड प्रदेश गुरुद्वारा कमेटी के प्रधान सह सीजीपीसी के चेयरमैन सरदार शैलेन्द्र सिंह को पिछले दिनों दिल्ली मे मिले अटल तिरंगा सम्मान मिलने पर प्रसन्नता व्यक्त की गई और कहा गया कि इससे सिख समुदाय के लोग गौरवान्वित हुए हैं. गम्हरिया गुरुद्वारा कमेटी सिख स्त्री सत्संग सभा सिख नौजवान सभा के संयुक्त तत्वाधान में सरदार शैलेंद्र सिंह को शॉल और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया. उनके साथ सरजामदा गुरुद्वारा कमेटी के प्रधान सरदार रविंद्र सिंह और सेंट्रल नौजवान सभा के कार्यकारी अध्यक्ष इंदरजीत सिंह को 17 बार प्लेटलेट्स दान करने के लिये शॉल भेंटकर सम्मानित किया गया.
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/02/samman-2.jpg"
alt="" width="600" height="400" /> इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-saryu-rai-supported-cgpc-by-providing-car-service/">जमशेदपुर
: सरयू राय ने कार सेवा कर सीजीपीसी का किया सहयोग
alt="" width="600" height="400" /> इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-saryu-rai-supported-cgpc-by-providing-car-service/">जमशेदपुर
: सरयू राय ने कार सेवा कर सीजीपीसी का किया सहयोग
Leave a Comment