Search

 
 
 

जमशेदपुर : 27 अगस्त को परसुडीह में सजेगा बाबा श्याम का दरबार

 
Jamshedpur(Dharmendra Kumar) : सावन माह के एकादशी के शुभ अवसर पर श्री श्याम भक्त मंडल परसुडीह द्वारा 15वां भव्य श्री श्याम महोत्सव धूमधाम से मनाया जायेगा. रविवार (27 अगस्त) की रात परसुडीह हाट बाजार रोड स्थित को-ऑपरेटिव सोसाइटी कॉलोनी में बाबा श्याम का भव्य दरबार सजेगा. इसकी तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं. यह जानकारी समिति के अध्यक्ष रतन अग्रवाल, बिजय अग्रवाल बिजु एवं मनोज अग्रवाल ने संयुक्त रूप से मंगलवार को प्रेस विज्ञाप्ति के माध्यम से दी. इसे भी पढ़ें :चक्रधरपुर">https://lagatar.in/chakradharpur-instructions-to-complete-the-ongoing-schemes-under-mnrega-soon/">चक्रधरपुर

: मनरेगा के तहत चल रहे योजनाओं को जल्द पूरा करने का निर्देश

महोत्सव का मुख्य आकर्षण भव्य दरबार होगा 

उन्होंने बताया कि महोत्सव में आमंत्रित कलाकार वाराणसी के पुनीत कृष्ण जैतली समेत स्थानीय कई भजन गायक भी बाबा श्याम के भजनों का गुणगान करेंगें. महोत्सव का मुख्य आकर्षण भव्य दरबार, अखंड ज्योत, छप्पन भोग का प्रसाद रहेगा. उन्होंने सभी श्याम प्रेमियों से सपरिवार महोत्सव में शामिल होने का अपुरोध किया हैं. इस धार्मिक महोत्सव को सफल बनाने में अखिलेश अग्रवाल, रोहित अग्रवाल बबलु, विनीत अग्रवाल, वैभव बंटी अग्रवाल, अनुराग शर्मा, नवीन अग्रवाल बंटी, संजय अग्रवाल संजु सहित समिति के सभी सदस्य लगे हुए हैं. इसे भी पढ़ें :चक्रधरपुर">https://lagatar.in/chakradharpur-so-far-24-nomination-papers-have-been-sold-for-the-election-of-anjuman-islamia/">चक्रधरपुर

: अंजुमन इस्लामिया के चुनाव के लिए अब तक 24 नामांकन परचे बिके
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही