Search

 
 
 

Jamshedpur : सोनारी में 21 दिसंबर को सजेगा बाबा श्याम का दरबार, निकलेगी निशान यात्रा

 
Jamshedpur (Sunil Pandey) : श्री श्याम सेवा संघ सोनारी की ओर से आयोजित होने वाले 22वें महोत्सव की सभी तैयारियां पूरी कर ली गयी है. शनिवार 21 दिसंबर को महोत्सव का आयोजन होना है. इसके लिए पूरे पंडाल को केसरिया श्याम ध्वज से सजाया गया है.

भाई प्रवेश शर्मा एवं जयंत ब्यास बाबा के दरबार में करेंगे भजनों की अमृत वर्षा

सोनारी जूनियर कारमेल स्कूल के पीछे मैदान (महोत्सव स्थल) मे भजनों की अमृत वर्षा के लिए राजस्थानी भजनों के लिए प्रसिद्ध भाई प्रवेश शर्मा (बीकानेर) एवं जयंत ब्यास (कोलकाता) से बाबा के दरबार में अपनी हाजिरी लगाने आ रहे हैं. साथ ही स्थानीय भजन गायक महाबीर अग्रवाल भी मंच संचालन करते हुए अपनी हाजिरी बाबा के दरबार में लगायेंगें. शनिवार की संध्या 08.30 बजे से देर रात तक भजनों की अमृत वर्षा होगी.

सोनारी राम मंदिर से निकलेगी निशान यात्रा

इससे पहले दोपहर 12.30 बजे से सोनारी राम मंदिर में ध्वजा पूजन के साथ विभिन्न मार्गों से होते हुए महोत्सव स्थल तक निशान यात्रा निकलेगी. श्याम प्रेमियों के स्वागत के लिए तोरण द्वार भी बनाया गया है. यह जानकारी श्याम सेवा संघ सोनारी के अध्यक्ष अशोक दीवान ने दी. उन्होंने बताया कि बंगाल के कुशल कारीगरों द्वारा बाबा श्याम का भव्‍य दरबार सजाया गया है. अखंड ज्योत, सामूहिक आरती, माखन मिश्री का भोग, विद्युत सज्जा सहित रात्रि 2 बजे गजरा महोत्सव इस कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण होगा. उन्होंने सभी श्याम प्रेमियों से महोत्सव को सफल बनाने के लिए समय पर आने का अनुरोध किया है. इसे भी पढ़ें : Jamshedpur">https://lagatar.in/jamshedpur-it-is-the-responsibility-of-every-person-to-help-the-needy-kale/">Jamshedpur

: जरूरतमंदों की मदद करना प्रत्येक व्यक्ति की जिम्मेदारी- काले
[wpse_comments_template]    
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही