Search

जमशेदपुर : साईं महोत्सव पर निकली बाबा की पालकी यात्रा, लोगों ने किया स्वागत

Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : वास्तु विहार मानगो में साईं सेवा समिति द्वारा 9वां साईं महोत्सव का आयोजन रविवार को किया गया. दोपहर में बैंड बाजे के साथ धूमधाम से बाबा की पालकी यात्रा वास्तु विहार कॉलोनी से निकल कर मानगो के विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए वापस वास्तु विहार पहुंची. इस दौरान जगह-जगह बाबा की पालकी का लोगों द्वारा स्वागत किया गया. इस संबंध में समिति के अध्यक्ष के रवि ने बताया कि आज सुबह 7 बजे कांकड़ आरती से महोत्सव की शुरुआत हुई. उसके पश्चात 9 बजे पूरे विधि-विधान से बाबा का अभिषेक करने के साथ पूजा हवन हुआ. दोपहर एक बजे बाबा को छप्पन भोग लगाया गया. शाम को बाबा का धूप आरती के पश्चात प्रसिद्ध साईं भजन गायक राजकुमार एवं टीम द्वारा भजन प्रस्तुत किया गया एवं श्रद्धालुओं के बीच महाभोग का वितरण किया गया. इस अवसर पर सैकड़ों की संख्या में साईं भक्त उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : बहरागोड़ा">https://lagatar.in/baharagora-one-day-training-camp-of-cpi-organized/">बहरागोड़ा

: सीपीआई का एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp