Search

 
 
 

जमशेदपुर : डेंगू को लेकर बबलू झा ने उपायुक्त को किया ट्वीट

 
Jamshedpur (Rishabh Rahul) : कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष बबलू झा ने उपायुक्त को ट्वीट कर शहर में डेंगू के बढ़ रहे प्रकोप के बारे में जानकारी दी है. उन्होंने अपने ट्वीट में कहा है कि जमशेदपुर शहर में डेंगू का प्रकोप काफी बढ़ रहा है. शहर में डेंगू का बढ़ना बहुत ही चिंताजनक है. जमशेदपुर के चिकित्सा केंद्रों में मरीजों की लंबी-लंबी कतारें लग रही है. शहर के बदलते मौसम के कारण एवं जल जमाव के वजह से डेंगू मच्छर पनप रहे हैं. बबलू झा ने जिला के उपायुक्त और स्वास्थ्य एवं आपदा मंत्री बन्ना गुप्ता से आग्रह किया है कि इस विषय को गंभीरता से लेते हुए बारीडीह बस्ती, बिरसानगर, मानगो, जुगसलाई, कदमा, सोनारी, साकची और अन्य इलाकों में नालियों की साफ-सफाई, ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव कराने तथा कचड़ा का निरंतर उठाव करवाने की अपील की है. इसे भी पढ़ें : डुमरिया">https://lagatar.in/dumaria-youth-committed-suicide-due-to-financial-crisis/">डुमरिया

: आर्थिक तंगी से परेशान युवक ने की खुदकुशी

डेंगू के लक्षण 

डेंगू का प्रभाव 3 से 5 दिनों बाद होना शुरू होता है. मरीज को ठंड लगने के बाद तेज बुखार आता है. सिर, मांसपेशियों, आंखों की पलकों और जोड़ों में दर्द होते हैं. चेहरे और छाती पर लाल गुलाबी रंग के रैशेज भी हो सकते है. किसी भी मरीज को ऐसे लक्षण दिखे तो तत्काल डॉक्टर के पास जाएं. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही