Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर: स्कूल रुआर 2022 अभियान का हुआ समापन, विद्यार्थियों को किया गया पुरस्कृत

Advertisement
Advertisement
Jamshedpur:  शिक्षा विभाग की ओर से सरकारी विद्यालयों में पिछले एक माह से चलाए जा रहे "स्कूल रुआर 2022" (बैक टू स्कूल 2022) अभियान के समापन समारोह का आयोजन सोमवार को पीपुल्स एकेडमी बाराद्वारी स्कूल में किया गया. समारोह में कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन अतिथियों द्वारा दीप जलाकर कर किया गया. इस अवसर पर प्राचार्य चन्द्रदीप पाण्डेय ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कोरोना काल में विद्यार्थियों के मानस पटल पर घर कर गई जड़ता को तोड़ने में सहायक रुआर कार्यक्रम की विशेषता पर प्रकाश डाला. इसे भी पढ़ें: जमशेदपुर:">https://lagatar.in/jamshedpur-police-sent-the-person-who-carried-out-the-robbery-by-entering-the-house/">जमशेदपुर:

घर में घुसकर लूट को अंजाम देनेवाले को पुलिस ने भेजा जेल

नाटक का मंचन कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रहा

[caption id="attachment_301786" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/05/02may4a.jpg"

alt="" width="600" height="255" /> सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करती छात्राएं[/caption] नौवीं की छात्रा मुस्कान ने कार्यक्रम की सम्पूर्ण रूपरेखा प्रस्तुत की. सांस्कृतिक कार्यक्रमों में नौवीं कक्षा की छात्राओं ने संताली नृत्य एवं नागपुरी नृत्य प्रस्तुत किए. आठवीं कक्षा की छात्राओं की हो नृत्य की प्रस्तुति ने दर्शकों का मन मोह लिया. कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं के संयुक्त प्रयास से एक नाटक का भी मंचन किया गया,  जो कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रहा.

सर्वाधिक उपस्थिति वाले विद्यार्थियों को मिला पुरस्‍कार

समारोह के अंत में वर्तमान शैक्षणिक वर्ष में सर्वाधिक उपस्थिति वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया, जबकि उनके अभिभावकों को माला पहना कर सम्मानित किया गया. देव कर्मकार, स्मृति माझी,ध्रुव गोराई,पानमनि सोरेन, श्रुति एकता कुजूर,  साहिल खलको आदि विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया. मंच का संचालन अनुभा एवं नूपुर ने किया. धन्यवाद ज्ञापन कार्यक्रम की संयोजिका रीना कुमारी ने किया.

यह थे उपस्थित

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में जमशेदपुर पूर्वी विधायक के शिक्षा प्रतिनिधि एसपी सिंह, विशिष्ट अतिथि दिलीप कुमार सहायक अभियंता स्वर्णरेखा परियोजना, विद्यालय प्रबंधन समिति की उपाध्यक्ष प्रीति कुमारी के साथ-साथ अन्य सम्मानित सदस्यगण, विभागीय प्रतिनिधि संकुल संसाधन सेवी राखी जायसवाल एवं काफी संख्या में अभिभावक उपस्थित हुए. इसे भी पढ़ें: जादूगोड़ा">https://lagatar.in/jadugoda-the-storm-caused-huge-destruction-in-saspur-bagan-tola/">जादूगोड़ा

: सासपुर बगान टोला में आंधी ने मचाई भारी तबाही
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही