Search

 
 
 

जमशेदपुर: एमजीएम अस्पताल के शवगृह से आ रही दुर्गंध, इमरजेंसी वार्ड में डॉक्टर व मरीज परेशान

 
Jamshedpur (Ashok kumar) : स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के विधानसभा क्षेत्र में कोल्हान का सबसे बड़ा अस्पताल एमजीएम मेडिकल कॉलेज सह हॉस्पिटल है, लेकिन इसकी स्थिति अब भी बद से बदतर होती जा रही है. स्वास्थ्य मंत्री ने इसे सुधारने की कई घोषणायें की और सुधारने का प्रयास भी कर रहे हैं. इसके बावजूद यहां समस्या होने पर उसे तुरंत दूर नहीं किया जा  रहा है. दो दिन से हॉस्पिटल का शवगृह ठंडा नहीं हो पा रहा है. इस कारण से वहां रखे शव सुरक्षित नहीं रह पा रहे हैं. अब शव सड़ने लगे हैं और उसकी दुर्गंध बगल में स्थित इमरजेंसी वार्ड में पहुंच गया है. इससे मरीजों का दम घुंट रहा है. अटेंडर, डॉक्टर सभी परेशान हैं. [caption id="attachment_340470" align="aligncenter" width="341"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/06/vakti-300x200.jpeg"

alt="" width="341" height="227" /> यह व्यक्ति कोरोना की वजह से मास्क नहीं लगाया है बल्कि शव की दुर्गंध से परेशान होकर.[/caption] इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर:">https://lagatar.in/jamshedpur-kadma-police-caught-12-lakh-grabber-by-getting-loan/">जमशेदपुर:

कदमा पुलिस ने लोन दिलवाकर 12 लाख हड़पने वाले को दबोचा

इमरजेंसी वार्ड में मरीज को हो रही भारी परेशानी

जानकार लोगों ने बताया कि अस्पताल के शीतगृह में पांच शवों को रखा गया है. शवगृह का मशीन होने से शव से दुर्गंध आ रही है. बगल में ही इमरजेंसी वार्ड है यहां मरीजों का इलाज भी होता है और मरीज भर्ती भी होते हैं. इस वार्ड में मरीजों का अब दम घुटने लगा है.  वे वार्ड के खिड़की तक बंद कर चुके हैं. बावजूद दुर्गंध ऐसी आ रही है कि वे सहन नहीं कर पा रहे हैं.

अस्पताल में पहले से ही है अव्यवस्था का माहौल

एमजीएम अस्पताल की बात करें तो यहां पर पहले से ही अव्यवस्था है. अस्पताल गेट के भीतर प्रवेश करते ही अलग तरह की दुर्गंध पहले से ही आती है. अब अस्पताल से शव की दुर्गंध आने लगी है. अस्पताल के संबंधित अधिकारी भी पूछने पर सटीक जवाब देने से कतराते हैं. अस्पताल के शीतगृह में वर्तमान में पांच शवों को रखा गया है. इसमें से चार शव का शनिवार को ही डिस्पोजल किया जाना है. इसके बाद ही शीतगृह में आयी खराबी को ठीक करने का काम शुरू किया जायेगा. इसके लिये पहल करने का काम शुरू कर दिया गया है.   -नकुल प्रसाद चौधरी, उपाधीक्षक, एमजीएम अस्पताल. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर:">https://lagatar.in/jamshedpur-guru-nanak-school-ncc-unit/">जमशेदपुर:

गुरु नानक स्कूल को मिली एनसीसी यूनिट
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही