Search

 
 
 

जमशेदपुर : रेलवे कर्मचारी आत्महत्या मामले में आईओडब्ल्यू को बागबेड़ा पुलिस ने भेजा नोटिस

 
Jamshedpur (Rohit Kumar) : जमशेदपुर के बागबेड़ा थाना अंतर्गत ट्रैफिक कॉलोनी में टाटानगर रेलवे लोको शेड के तकनीशियन सुनील कुमार पिल्ले को आत्महत्या के लिए उकसाने मामले में इंजीनियरिंग विभाग के आईओडब्ल्यू आरके सिंह से थाने में पूछताछ होगी. इसे लेकर बागबेड़ा पुलिस ने जांच शुरू कर अन्य कर्मचारियों को पूछताछ के लिए थाना भेजने के लिए रेलवे में पत्र दिया है. इसके अलावा आरपीएफ के दो पदाधिकारियों व एक जवान से भी घटना को लेकर पुलिस जल्द पूछताछ करेगी. रेलवे कर्मचारी के आत्महत्या मामले में चक्रधरपुर रेल मंडल भी विभागीय जांच करा रहा है. इसे भी पढ़ें :जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-unknown-body-found-in-kharkai-river-police-engaged-in-identification/">जमशेदपुर

: खरकई नदी में मिला अज्ञात शव, पहचान में जुटी पुलिस

दो जुलाई को सुनील कुमार की हुई थी मौत 

इधर, तकनीशियन की मौत के बाद से आईओडब्ल्यू आरके सिंह के खिलाफ रेल कर्मचारियों में आक्रोश है. बता दे कि बागबेड़ा ट्रैफिक कॉलोनी स्थित जमीन पर आरपीएफ और रेलवे इंजीनियरिंग विभाग द्वारा व्यवसायी ओमप्रकाश कसेरा को कब्जा दिलाने के खिलाफ रेलकर्मी सुनील कुमार पिल्ले ने 28 जून को केरोसिन छिड़ककर खुद को आग लगा ली थी. टीएमएच में इलाज के दौरान दो जुलाई को सुनील कुमार की मौत हो गई थी. पत्नी निरुपमा पिल्ले ने बागबेड़ा थाने में व्यवसायी समेत रेलवे आईओडब्ल्यू आरके सिंह, आरपीएफ दारोगा जीके राय, एएसआई एसके पांडेय व जवान अमरेन्द्र कुमार के खिलाफ केस दर्ज कराया था. इसे भी पढ़ें :कोल्हान">https://lagatar.in/kolhan-university-date-of-convocation-not-fixed-cap-will-replace-safa/">कोल्हान

विश्वविद्यालय : दीक्षांत समारोह की तिथि तय नहीं, सफा की जगह लेगी टोपी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही