Search

 
 
 

जमशेदपुर : स्लुइस गेट की मरम्मत को लेकर बागबेड़ावासियों ने किया एक दिवसीय उपवास

 
Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : बागबेड़ा शिवघाट स्थित स्लुइस गेट की मरम्मत की मांग को लेकर सिदो कान्हू मैदान में रविवार को बागबेड़ा बस्तीवासियों ने एकदिवसीय उपवास रखा. बस्तीवासियों ने उपवास रख कर जिला प्रशासन का ध्यान इस समस्या की ओर आकृष्ट करने का प्रयास किया. इस संबंध में पूर्व जिला परिषद सदस्य किशोर यादव ने बताया कि विभाग द्वारा करोड़ों रुपए खर्च कर शिवघाट में स्लुइस गेट का निर्माण किया गया, ताकि बागबेड़ा में नदी के तटीय इलाकों में बाढ़ की स्थिति पैदा ना हो. पिछले कई वर्षों से स्लुइस गेट की स्थिति जर्जर हो गई है. सही तरीके से फाटक नहीं खुलने की वजह से 2 घंटे की बारिश में ही तटीय इलाकों के सैकड़ों घरों में नाले का पानी प्रवेश कर जा रहा है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-theft-of-solar-system-from-labor-departments-office/">जमशेदपुर

: श्रम विभाग के कार्यालय से सोलर सिस्टम की चोरी

उपायुक्त के आदेश के बाद भी स्थिति में नहीं हुई सुधार

घरों में नाले का पानी प्रवेश करने की वजह से गंदगी और महामारी का प्रकोप बढ़ता जा रहा है. इस स्थिति को देखते हुए जिले के उपायुक्त ने संबंधित विभाग के पदाधिकारियों को इस स्थिति में सुधार के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिया था. इसके बावजूद भी स्थिति जस की तस बरकरार है. उल्लेखनीय है कि पिछले दिनों जमशेदपुर में लगातार 48 घंटे हुई बारिश के कारण बागबेड़ा के नया बस्ती, सिदो कान्हू बस्ती, गोलगप्पा बस्ती के सैकड़ों घरों में पानी घुस गया था जिसके कारण लोगों को काफी नुकसान हुआ था. एसडीओ पीयूष सिन्हा ने विभागीय पदाधिकारियों को इस संबंध में कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं लेकिन विभाग द्वारा अबतक कोई कार्रवाई नहीं की गई है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही