Search

 
 
 

जमशेदपुर : स्लुईस गेट की समस्या को लेकर एसडीओ से मिला बागबेड़ा विकास समिति का प्रतिनिधिमंडल

 
Jamshedpur (Rishabh Rahul) : बागबेड़ा महानगर विकास समिति का एक प्रतिनिधि मंडल स्लुइस गेट के रखरखाव और उससे संबंधित समस्याओं को लेकर सुबोध झा के नेतृत्व में अनुमंडल पदाधिकारी से मिला. समिति ने स्लुईस गेट को चलाने के लिए परमानेंट ऑपरेटर की व्यवस्था करने एवं गेट की मरम्मत कराने की मांग की. बाढ़ की स्थिति उत्पन्न होने के चलते समिति ने 50 एचपी के दो मोटर व एक जेनरेटर की भी मांग को पदाधिकारी के समक्ष रखा. अनुमंडल पदाधिकारी ने जल्द ही समस्या का समाधान करने की बात कही. पदाधिकारी ने कहा कि उपायुक्त महोदय सभी समस्याओं के स्थाई समाधान करने का आदेश दे चुके हैं. इस समस्या का समाधान जल्द ही किया जाएगा. मौके पर सुबोध झा, रितु सिंह, विनय सिंह, सरवन राव और संजीत कुमार उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : बालूमाथ">https://lagatar.in/balumath-congressmen-celebrated-self-rajiv-gandhis-birth-anniversary/">बालूमाथ

: कांग्रेसियों ने मनाई स्व. राजीव गांधी की जयंती
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही