Search

 
 
 

जमशेदपुर : बागबेड़ा पुलिस पर लगा नाबालिग की पिटाई का आरोप

 
Jamshedpur (Rohit Kumar) : जमशेदपुर में बीते दिनों वाहन जांच के दौरान नाबालिग की पिटाई का आरोप पुलिस पर लगा है. फिर से नाबालिग की पिटाई का ही मामला फिर से आया है. जिसका आरोप पुलिस पर लगा है. दरअसल मामला बागबेड़ा थाना से जुड़ा है. इसे लेकर शुक्रवार को पीड़ित परिवार एसएसपी से शिकायत करने पहुंचा. पीड़ित ने बताया कि वह बागबेड़ा लाल बिल्डिंग के पास रहता है. गुरुवार की दोपहर वह कच्चू बगान के पास एक निर्माणाधीन घर के बाहर खड़े होकर मोबाइल पर बात कर रहा था. इतने में बागबेड़ा पुलिस मौके पर पहुंची और रेलवे की जमीन पर घर बनवाने का आरोप लगाकर पिटाई करने लगी. विरोध करने पर पुलिस उसे बागबेड़ा थाना ले गई और फिर थाना में पिटाई की. बाद में एक सफेद कागज पर साइन कराया गया और किसी से शिकायत नहीं करने की धमकी दी गई. पीड़ित के शरीर पर चोट के निशान साफ देखे जा सकते हैं. इसे भी पढ़ें - पीएफआई">https://lagatar.in/pfi-appeals-to-supreme-court-against-uapa-tribunals-decision/">पीएफआई

ने यूएपीए न्यायाधिकरण के फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में गुहार लगायी, लगा है 5 साल का प्रतिबंध
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही