Search

 
 
 

जमशेदपुरः बहरागोड़ा में श्रद्धा व उल्लास के साथ मना बाहा पर्व

ग्रामीण महिला-पुरुषों ने नाचते-गाते हुए नायके बाबा को जाहेर थान पहुंचाया. वहां साल के फूलों की पूजा की गई और देवताओं को अर्पित करने के बाद ग्रामीणों के बीच फूल वितरित किए गए.
 

Himangshu karan 


Baharagora : बहरागोड़ा प्रखंड के भूतिया स्थित जाहेर थान में संथाल समुदाय के लोगों ने प्रकृति पर्व 'बाहा बोंगा' पारंपरिक उल्लास के साथ मनाया. बसंत ऋतु के आगमन व साल-महुआ के फूलों के खिलने की खुशी में आयोजित यह उत्सव तीन दिनों तक चला.


नायके बाबा दासमात मांडी ने जाहेर थान की साफ-सफाई के बाद देवी-देवताओं का आवाहन किया. इससे पूर्व ग्रामीण महिला-पुरुषों ने नाचते-गाते हुए नायके बाबा को जाहेर थान पहुंचाया. वहां साल के फूलों की पूजा की गई और देवताओं को अर्पित करने के बाद ग्रामीणों के बीच फूल वितरित किए गए.


इस अवसर पर पूरा गांव ढोल, नगाड़े व धमसा की थाप पर थिरकता नजर आया. पुरुषों व महिलाओं ने पारंपरिक परिधानों में सामूहिक नृत्य किया. संथाल समुदाय के लिए यह पर्व केवल एक उत्सव नहीं, बल्कि प्रकृति के प्रति आभार प्रकट करने का माध्यम है. मौके पर माझी बाबा सिताराम मांडी, गोडेत बाबा जान मांडी, दशरथ हांसदा, खुदीराम मांडी सहित भूतिया व आसपास के कई गांवों के ग्रामीण उपस्थित रहे.

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही