Search

 
 
 

बहरागोड़ा : वोट देने जा रहे ग्राम प्रधान को हाथी ने पटका, मौत

 
Himangshu karan | Bahragora (Jamshedpur) : बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र मुटूरखाम पंचायत के गोबराबनी गांव के ग्राम प्रधान सुरेंद्रनाथ हांसदा (65 वर्ष) को जंगली हाथी ने पटक कर मार डाला. घटना शनिवार की सुबह की है. जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह मृतक अपने गांव से मतदान करने के लिए जंगल के रास्ते धोलाबेड़ा स्थित मतदान केंद्र पर जा रहे थे. उसी क्रम में एक जंगली हाथी ने उन्हें पटक दिया. इससे घटनास्थल पर ही उनकी मृत्यु हो गई . घटना के  तत्पश्चात घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई है. वहीं घटना की सूचना वन विभाग को दे दी गई है. स्थानीय लोगों के मुताबिक इलाके में पिछले कई दिनों से हाथियों ने उत्पात मचा रखा है. इसमें लगभग 25 जंगली हाथी इस इलाके में भ्रमण कर रहे हैं.  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही