Search

 
 
 

बहरागोड़ा: खड़े टेलर के पीछे ट्रक ने मारी टक्कर, चालक की हुई मौत

 
Himangshu karan | Bahragora (Jamshedpur): बहरागोड़ा थाना क्षेत्र के कालियाडिंगा अवस्थित एनएच 18 के फ्लाईओवर के ऊपर खड़े टेलर (OD11AA3219) को रांची से आ रही ट्रक ट्रक (JH01EQ5224) ने टक्कर मार दी. घटना शुक्रवार की रात की है. इस दुर्घटना में चालक गंभीर रुप से घायल हो गया. उसे नजदीक के अस्पताल में ले जाया गया. जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. मृतक की पहचान रांची निवासी आसिफ अंसारी (30) के रुप में हुई है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/voting-begins-for-jamshedpur-lok-sabha-constituency-voters-are-participating-enthusiastically-enthusiasm-is-visible-among-the-people/">जमशेदपुर

लोकसभा क्षेत्र के लिए मतदान शुरू, बढ़चढ़ कर हिस्सा ले रहे मतदाता, लोगों में दिख रहा उत्साह
जानकारी के अनुसार कोलकाता के धुलागड़ से माल लोड करके रांची जाने के क्रम में फ्लाईओवर के ऊपर खड़े टेलर के पीछे जाकर टकरा गया. जिससे चालक आसिफ अंसारी तथा सहचालक समसाद अंसारी केबिन के अंदर फंस गए. घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम वहां पहुंची. पुलिसकर्मियों ने किसी तरह चालक तथा सहचालक को बाहर निकाला. दोनों घायल हो गए थे. पुलिस दोनों को लेकर बहरागोड़ा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंची. जहां इलाज के दौरान चालक ने दम तोड़ दिया. सह चालक को केवल हल्की-फुल्की छोटे आई है और वह खतरे से बाहर है.  शनिवार को पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए जमशेदपुर भेज दिया. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही