: न्याय वितरण प्रणाली में अधिवक्ता की भूमिका पर संगोष्ठी आयोजित
जमशेदपुर : कदमा में बहुजन समाज सभा आयोजित, लोगों से एकजुट होने का आह्वान
Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : बाबा साहब अंबेडकर पार्क संचालन समिति की ओर से रविवार को कदमा स्थित भाटिया बस्ती में रविवार को बहुजन समाज सभा का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में मुख्य रूप से भीम आर्मी के संस्थापक और आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद रावण उपस्थित रहे. सर्वप्रथम चंद्रशेखर ने बाबा साहब की मूर्ति पर माल्यार्पण किया, तत्पश्चात पर संचालन समिति के प्रमुख राजकुमार दास ने उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट किया और शिक्षकों के नेता सुनील कुमार ने शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया. एससी एसटी ओबीसी माइनॉरिटी मंच के रविंद्र रजक, गणेश राम को सावन मुखी द्वारा पुष्पगुच्छ देकर तथा सभी उपस्थित अतिथियों को नीला गमछा देकर सम्मानित किया गया. इसे भी पढ़े : चांडिल">https://lagatar.in/chandil-seminar-organized-on-the-role-of-advocate-in-justice-delivery-system/">चांडिल
: न्याय वितरण प्रणाली में अधिवक्ता की भूमिका पर संगोष्ठी आयोजितआमबगान में भी आयोजित हुई सभा
साकची के आमबागान मैदान में बहुजन अधिकार रैली का आयोजन हुआ. यह सभा राज्य सरकार के वादा खिलाफी के खिलाफ किया गया. आयोजकों का कहना है कि अब तक दलित आदिवासी और नीचे तबके के लोगों को यह सरकार धोखा देते आ रही है. सरकार काफी कुछ कहती हैं और करती कुछ और है. इसलिए लोगों को जगाने और अपनी बात रखने साथ ही गरीबों का उत्थान कैसे हो इन सभी मुद्दों पर इस सभा में चर्चा किया गया. सभी वक्ताओं ने अपनी अपनी बातें इस सभा के माध्यम से सरकार तक पहुंचाने की कोशिश की. [wpse_comments_template]
: न्याय वितरण प्रणाली में अधिवक्ता की भूमिका पर संगोष्ठी आयोजित

Leave a Comment