Search

जमशेदपुर : आंध्र भक्त श्री राम मंदिरम में बालाजी कल्याण महोत्सव संपन्न

Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : आंध्र भक्त श्री राम मंदिरम में 21 मई से चल रहे ब्रह्मोत्सवम के नौवें दिन शनिवार को भगवान बालाजी का कल्याण (विवाह) महोत्सव संपन्न हुआ. इस अवसर पर मंदिर में हजारों की संख्या भक्त उपस्थित हुए. इस संबंध में आंध्र भक्त श्री राम मंदिरम के सदस्य दूर्गा प्रसाद राव ने बताया कि तिरुपति की तरह जमशेदपुर में भगवान बाला जी का 54वां कल्याण महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया. इसे भी पढ़ें : चाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-seven-wild-elephants-have-entered-the-gaushala-of-kolkata-pinjrapole-society/">चाकुलिया

: कोलकाता पिंजरापोल सोसाइटी की गौशाला में घुस आए हैं सात जंगली हाथी

21 मई से शुरू हुआ था महोत्सव

[caption id="attachment_664302" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/06/JSR-Bala-ji-3_156.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> महोत्सव में उपस्थित भक्त.[/caption] उन्होंने बताया कि 21 मई से शुरू हुए महोत्सव का शनिवार को समापन हो गया. इससे पूर्व बाला जी विभिन्न वाहन पर विराजमान होकर नगर भ्रमण पर लोगों को दर्शन दिए और कल्याण महोत्सव के लिए आमंत्रित किए. इस दौरान भजन कीर्तन का आयोजन किया गया तथा लोगों के बीच प्रसादम का वितरण भी किया गया. राव ने बताया कि महोत्सव को संपन्न कराने के लिए तिरुपति के पुरोहितों को बुलाया गया है. भक्तों के बीच तिरुपति बाला जी मंदिर की तरह तैयार किए गए लड्डू वितरित किए गए.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp