Search

जमशेदपुर : पूर्व मंत्री दुलाल भुइयां के भाई बलदेव भुइयां को झामुमो ने पार्टी से किया निष्कासित

Jamshedpur (Sunil Pandey) : झारखंड मुक्ति मोर्चा पूर्वी सिंहभूम जिला कार्यसमिति की एक आपात बैठक रविवार को जिलाध्यक्ष सह विधायक रामदास सोरेन की अध्यक्षता में हुई. बैठक में पार्टी के वरिष्ठ नेता सह पूर्व मंत्री दुलाल भुइयां के भाई बलदेव भुइयां के द्वारा दूसरे दल (भाजपा) की सदस्यता ग्रहण करने के कारण उन्हें तत्काल प्रभाव से पार्टी से निष्कासित कर दिया गया. बलदेव भुइयां झामुमो में जिला कार्यसमिति सदस्य थे. उनके दूसरे दल की सदस्यता ग्रहण करने को पार्टी ने अनुशासनहीनता माना. पूरी जिला कार्यसमिति ने एक स्वर से उन्हें पार्टी से निष्कासित करने पर मुहर लगाई. पार्टी नेताओं ने इसे पार्टी विरोधी गतिविधि करार दिया. जिलाध्यक्ष रामदास सोरेन ने बताया कि बगैर दल का त्याग किए बलदेव भुइयां के द्वारा इस तरह की अनुशासनहीनता कतई बर्दास्त नहीं की जाएगी. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-tata-steel-aita-mens-open-singles-national-tournament-to-be-inaugurated-on-june-5/">जमशेदपुर

: टाटा स्टील एआईटीए मेन्स ओपन सिंगल्स नेशनल टूर्नामेंट का उद्घाटन 5 जून को 
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp