Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : दोमुहानी कचरा डंपसाइट में कूड़े के अवैध डंपिंग पर लगी रोक

Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : दोमुहानी स्थित अस्थाई कचरा डंपसाइट में कूड़े के अवैध डंपिंग पर जेएनएसी के विशेष पदाधिकारी द्वारा रोक लगाने का निर्देश दिया गया है. कचरा डंप करने वालों के खिलाफ विधि सम्मत कार्रवाई करने को कहा गया है. विशेष पदाधिकारी संजय कुमार ने अस्थाई डंपसाइट की निगरानी के लिए दिन रात स्वच्छता पर्यवेक्षकों एवं सुरक्षाकर्मियों की टीम को तैनात किया हैं. इस संबंध में विशेष पदाधिकारी ने कहा कि कूड़े के अवैध डंप करने वाली सभी गाड़ियों को जब्त कर ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियमावली 2016 के तहत कार्रवाई की जा रही है. दोमुहानी स्थित अस्थाई डंपसाइट की स्थिति में सुधार लाने के लिए कड़े फैसले लिए गए हैं, ताकि आम जनों को कूड़े के बढ़ जाने से होने वाली समस्याओं का सामना न करना पड़े. वहीं मरीन ड्राइव पर सड़क किनारे डंप किए गए कूड़ों को जेसीबी, हाइवा एवं पोकलेन की मदद से मुख्य सड़क से हटाया गया. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-banned-gutkha-seized-in-huge-quantity-from-quarter-near-graduate-college/">जमशेदपुर

: ग्रेजुएट कॉलेज के पास क्वार्टर से भारी मात्रा में प्रतिबंधित गुटखा बरामद

की जा रही कड़ी निगरानी

उन्होंने बताया कि डंपसाइट में गार्ड, स्वच्छता पर्यवेक्षकों, स्वच्छता निरीक्षकों के माध्यम से कड़ी निगरानी की जा रही है. यह ध्यान रखा जा रहा है की मुख्य सड़क पर अवैध कूड़ा डंपिंग न हो, कूड़े में असामाजिक तत्वों द्वारा आग ना लगाया जाए. अवैध डंपिंग करते हुए तीन गाड़ियों को स्वच्छता पर्यवेक्षक एवं सुरक्षाकर्मियों के द्वारा पकड़ा गया, जिन पर पांच-पांच हजार रुपए का जुर्माना लगाया गया है. मौके पर स्वच्छता पर्यवेक्षक संगीता देवी, सुरेश कुमार, मनोज ठाकुर, विशाल कुमार, गोविंद राम एवं सुरक्षाकर्मी मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही