Search

 
 
 

जमशेदपुर : गोपाल मैदान में बंग उत्सव कोल्हान आयोजित, कलाकारों ने प्रस्तुत किए नृत्य व संगीत

 
Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : गोपाल मैदान में रविवार को बंग उत्सव कोल्हान का आयोजन किया गया. उत्सव में हजारों की संख्या में कोल्हान प्रमंडल से बंग समुदाय के लोग यहां पहुंचकर अपनी एकता का शक्ति प्रदर्शन करते नजर आए. कार्यक्रम का उद्देश्य मुख्य रूप से बंग समुदाय को एकजुट करना, समाज के समक्ष उत्पन्न होने वाली समस्याओं का निदान, बच्चों की शिक्षा, शिक्षा प्रणाली एवं कई सारे मुद्दों पर निष्कर्ष निकालने के उद्देश्य से बंग उत्सव का आयोजन किया गया. उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में सांसद विद्युत वरण महतो, प्रखर समाजसेवी शेखर डे, आयोजन समिति के अध्यक्ष अचीनतम गुप्ता समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे. [caption id="attachment_584264" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/03/JSR-Gopal-Maidan-1-2.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> नृत्य प्रस्तुत करती महिलाएं.[/caption] इसे भी पढ़ें : तांतनगर">https://lagatar.in/tantnagar-police-removed-the-wheels-of-illegal-sand-laden-tractor/">तांतनगर

: पुलिस ने अवैध बालू लदे ट्रैक्टर के पहियों की निकाली हवा

कार्यक्रम में पारम्परिक छऊ नृत्य रहा आकर्षण का केन्द्र

कार्यक्रम का शुभारम्भ अतिथियों ने द्वीप प्रज्वलित कर किया. इस दौरान बंगाल के पुरुलिया जिले का पारम्परिक छऊ नृत्य आकर्षण का केंद्र रहा. वहीं छोटे बच्चे एवं महिलाओं ने भी बंगाली पारम्परिक नृत्य प्रस्तुत किये. पुरुष और महिलाएं दोनों ही अपने पारम्परिक पोशाक में नजर आए. इस कार्यक्रम में बंगाल के कई बड़े कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति दी. मौके पर आयोजन समिति के अध्यक्ष अचीनतम गुप्ता ने कहा की समाज के लोगों को एकजुट करने एवं उनके समक्ष उत्पन्न होने वाले समस्याओं के निदान के लिए इस विशाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया है. आगे भी लगातार हर वर्ष इस उत्सव का आयोजन किया जाएगा. जमशेदपुर सहित कोल्हान में सक्रिय तमाम बंग समुदाय की संस्थाओं ने भी इसमें बढ़ चढ़ कर भाग लिया. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही