Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : रवींद्रनाथ टैगोर की जयन्ती के दिन से शुरू होगी कालिकापुर में बंगला भाषा की पढ़ाई

Jamshedpur (Sunil Pandey) :  कालिकापुर स्थित राधा गोविंद मंदिर समिति आगामी 9 मई को कवि गुरू रवींद्रनाथ टैगोर की 162 वीं जयंती धूमधाम से आयोजित करेगी. कार्यक्रम कालिकापुर स्थित उत्क्रमित उच्च विद्यालय में होगा. उस दिन से क्षेत्र के इच्छुक बच्चों के लिए बंगला भाषा की पढ़ाई शुरु होगी. यह शिक्षा पूरी तरह निःशुल्क होगी. मंदिर समिति के संचालक तारिणी सेन दास ने बताया कि बंगला भाषा के प्रचार-प्रसार एवं संरक्षण के लिए निःशुल्क शिक्षा प्रदान की जा रही है. प्रत्येक रविवार को सुबह आठ बजे से दो घंटे कक्षा होगी. कार्यक्रम में माताजी आश्रम के संचालक सह साहित्यकार सुनील कुमार दे, पूर्व जिला परिषद सह कवि करुणामय मंडल, भक्त शिल्पी कमल कांति घोष, बंगला उत्सव समिति के सचिव राजेश राय, समाजसेवी नवरंजन भकत आदि जयंती समारोह में उपस्थित रहेंगे. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-in-the-coming-years-there-will-be-long-queues-for-enrollment-in-government-schools-instead-of-private-ones-cm/">जमशेदपुर

: आने वाले वर्षों में अब प्राइवेट के बजाय सरकारी स्कूलों में नामांकन के लिए लगेगी लंबी कतार : सीएम
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही